Motihari: शख्स ने पहले नाम बदला फिर बनाई फर्जी मीडिया हाउस फिर ब्लैकमेल कर सास-बहू से बनाए शारीरिक संबंध।
जानकारी के मुताबिक, मठिया डीह निवासी मकान मालकिन सुनीता शर्मा ने छतौनी थाने में आवेदन दिया है। सुनीता शर्मा ने आवेदन में बताया है कि निशांत राज आयबोर बोला कि मैं पंडित जाति से आता हूं। मुझे रूम चाहिए, मीडिया ऑफिस खोलना है। सुनीता ने उसे भाड़े पर रूम दे दिया। उसके बाद निशांत ने पहले मुझे अपने झांसे में लेकर संबंध बनाया। फिर मेरी विधवा बहू को झांसे में लिया, उससे भी संबंध बनाया और उसने उसका वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल करने लगा।
फर्जी मीडिया ऑफिस में आरोपी निशांत रेजा
नाम बदलकर लड़कियों को फंसाता था अपने जाल में
खुद को तरंग मीडिया का संपादक कहने वाले निशांत राज का सही नाम निशांत रेजा है। लेकिन यह जिले में निशांत राज के नाम से जाना जाता था। असल में वह एक मुस्लिम युवक है। वह अपना नाम और धर्म बदलकर पत्रकारिता करता था। इस आरोप में वह पहले भी मोतिहारी डीपीआरओ के आवेदन पर जेल की हवा खा चुका है। असल में निशांत रेजा मुस्लिम है और उसके पिता का नाम मोतिउर्रह्मान है, जो मेहसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। निशांत रेजा हिंदू नाम से फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र व पैन और कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाकर लोगों को चूना लगाता था।
विधवा महिला की संपत्ति पर थी नजर
दरअसल, इस कथित पत्रकार की नजर छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह मोहल्ला निवासी एक विधवा सुनीता शर्मा नामक महिला की करोड़ों की संपत्ति पर थी। इन सभी बातों का पता जब मकान मालकिन के छोटे बेटे जो एयरफोर्स का जवान है, को पता चला तो वह भागा-भागा मोतिहारी आया। फिर काफी मशक्कत के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद उसके छोटे बेटे ने इसकी शिकायत छतौनी थाना में अपनी मां सुनीता शर्मा और भाभी आभा शर्मा से करवाई। तब जाकर छतौनी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
निशांत रेजा ने पत्रकारिता की ट्रेनिंग के नाम पर एक शादीशुदा महिला को भी अपने जाल में फंसा लिया था। जब महिला ऑफिस पहुंची तो उसने निशांत रेजा की कहानी सुन कर फूट-फूट कर रोने लगी। निशांत ने उस महिला के साथ संबंध बनाने का भी वीडियो बना लिया था। मोहल्ले के लोगों ने उस महिला को छतौनी थाने के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से कई महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। इसके पहले भी वह फर्जी नाम और धर्म बदलने के आरोप में जेल जा चुका है। पूरे मामले की सघन जांच की जा रही है।