सीमा के वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। कई लोगों ने सीमा के वीडियो पर अजीबोगरीब रिएक्शन दिए हैं। कई वीडियो में सीमा हैदर अपने पति सचिन के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं। वह अपने पति के साथ रील्स बनाती भी नजर आ रही हैं।
कई वीडियो में सीमा हैदर और सचिन एक-दूसरे की बांहों में नजर आ रहे हैं। जबकि कुछ वीडियो में सीमा हैदर अपने पति सचिन के बाल सुलझा रही हैं। एक वीडियो में सीमा कहती नजर आ रही हैं, 'यह वीडियो उन पाकिस्तानियों के लिए है। जो हमारा बुरा चाहते हैं। लोग चाहे कितना भी कुछ भी कर लें, चाहे जितना छाती पीट कर रोएं या कोई भी आरोप लगा लें, मेरे और सचिन के बीच में कुछ भी बदलने वाला नहीं है।'
सीमा अपने वीडियो में यह भी कहते दिख रही हैं कि वग हमेशा इंडिया में एक हिंदू महिला बनकर रहेंगी। सीमा के वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनका सपोर्ट कर रहा है तो कुछ लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।