funny viral video: पेग लगाने से पहले शराबी ने दिया ऐसा कलयुगी ज्ञान, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Digital media News
By -
2 minute read
0

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral सोशल मीडिया पर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स शराब पीने से पहले लोगों को कलयुगी ज्ञान देता दिख रहा है। यूजर्स वीडियो को देख तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ ही वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

शख्स को देख ऐसा लगता है कि वह आज के इंटरव्यू से खुश नहीं है। शख्स अकेला जरूर है, लेकिन खुश रहने का तरीका उसे पता है। इसके लिए अकेले भी वह खुश है। वह इधर उधर देखता है। इससे प्रतीत होता है कि वह अपने सुख को बांटना चाहता है। जब किसी दिशा से कोई नहीं आता है, तो वह मन ही मन कहता है कि किस्मत ही ऐसी है। सुख भी अकेला बांटना पड़ रहा है। इसके बाद वह अपने ऊपर वाली जेब से छोटा मग निकालता है।

फिर वह किसी सफल व्यक्ति की तरह ज्ञान देकर बोलता है कि पीना किसी समस्या का समाधान नहीं है, लेकिन जब तक समाधान का हम इंतजार करते हैं। तब तक चलो ड्रिंक करते हैं। यह लाइन पीने वाले लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह कहकर शख्स मग में पेग बनाकर पीना शुरू कर देता है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पीना किसी भी समस्या का हल नहीं है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 7 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कमेंट किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)