राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बिहार, जानिए कब कहां किन-किन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Digital media News
By -
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बिहार, जानिए कब कहां किन-किन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

पटना: बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की शुरुआत हो गई है। राजधानी पटना के बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री-विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक ने हिस्सा लिया। कृषि रोड मैप की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने कहा कि कृषि बिहार की संस्कृति का हिस्सा है। राज्य के जीडीपी में भी इसका अहम योगदान है। साथ ही उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में भले बिहार में मेरी पहली यात्रा है। लेकिन, बिहार की संस्कृति और यहां के लोगों से करीब से वाकिफ हूं।

झारखंड की राज्यपाल रहते हुए मुझे बिहार और झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को बेहतर ढंग से जानने का अवसर मिला था। वहीं मेरा गृह जिला ओडिशा भी बिहार से जुड़ा है। ऐसे में मुझे लगता है मैं भी अपने आप को बिहारी कह सकती हूं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने में जैविक कृषि सक्षम है। बिहार में सामान्य से कम बारिश हुई है, इसलिए जल संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह एक किसान की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशिया से लेकर कटनी तक के गीतों में बिहार ने अपनी अलग पहचान बनाई। प्रसन्नता की बात है कि बिहार सरकार 2008 से ही कृषि रोड मैप का क्रियान्वयन कर रही है। दूध, मांस, मछली और सब्जी उत्पादन में बिहार आज अग्रणी है। बिहार के किसान भाई बहनों को जैविक खेती कर लाभ उठाना चाहिए। मुझे खुशी है कि जैविक खेती के लिए बिहार सरकार ने गंगा किनारे जैविक कॉरिडोर भी बनवाया।

बिहार में एथेनॉल का भी उत्पादन किया जा रहा है, यह जानकर भी मुझे खुशी हुई। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए बिहार से बहुत उम्मीद है। राष्ट्रपति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे कई बार बिहार आने का निमंत्रण दिया है। मैं बार-बार बिहार जरूर आऊंगी, क्योंकि मैं इस राज्य को अपना मानती हूं। मैं बिहार के कृषि रोड मैप के तहत हो रहे कार्यों को देखना चाहूंगी।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्राकृतिक कृषि में लागत कम होती है। इस कारण उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और आय में बढ़ोतरी हुई है। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को प्राकृतिक खेती को समझने की जरूरत है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चौथे कृषि रोड मैप की शुरुआत होना खुशी की बात है।

उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने जानकारी दी है कि चावल, गेहूं, मक्का, मछली आदि के उत्पादन में इजाफा हुआ है। अब पशुओं के लिए हम सभी व्यवस्था करवा रहे हैं। हम सभी हर तरह से एक- एक काम कर रहे हैं। कृषि रोडमैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्य हिस्सा लिया।

द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, जानें राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नीचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला बिहार दौरा है. राष्ट्रपति चौथे कृषि रोड मैप 2023 -28 को लॉन्च की. कृषि रोड मैप का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली पटना सिटी गईं.

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा*  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री हरि मंदिर साहिब में पूजा अर्चना की. बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना एम्स समेत कुल तीन दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पटना पहुंची हैं और कृषि कैबिनेट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी.

*दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल*  यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 09:45 बजे राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान की और सुबह 10:00 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंची. राष्ट्रपति 10.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुईं. एक घंटा 15 मिनट के हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 11:25 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची.

*राष्ट्रपति चौथे कृषि कैबिनेट का उद्घाटन की*  पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 11:40 पर राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट से ज्ञान भवन के लिए रवाना हुई. 11:50 पर राष्ट्रपति का काफिला ज्ञान भवन पहुंचा. 12:00 बजे से 1:00 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी ज्ञान भवन में हुईं. राष्ट्रपति चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन की.

*तख्त श्री हरमंदिर भी जाएंगी द्रौपदी मुर्मू*  01:10 बजे राष्ट्रपति राजभवन पहुंची और राजभवन में भोजन करने के बाद 4:00 बजे राष्ट्रपति राजभवन से तख्त श्री हरमंदिर के लिए रवाना हुईं. 04:20 बजे राष्ट्रपति जी का काफिला पटना सिटी पहुंचा. आधे घंटे तक तख्त श्री मंदिर में रहने के बाद राष्ट्रपति 5:00 बजे राजभवन के लिए रवाना हो गईं और 5:20 पर उनका काफिला राजभवन पहुंचा.

*19 अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम* 19 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 1 घंटे की हवाई यात्रा के बाद राष्ट्रपति 10:15 बजे पुलिस लाइन / गांधी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 10:35 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी पहुंचेंगी.

*महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी में कार्यक्रम*  10:45 से 11:45 तक चलने वाली कन्वोकेशन कार्यक्रम में राष्ट्रपति मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए 11:55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगी और फिर 1 घंटे की हवाई यात्रा के बाद 1:15 पर राष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. 01:20 पर राष्ट्रपति पटना राजभवन में मौजूद रहेंगी. 04:45 बजे से लेकर 5:15 बजे तक राजभवन में कुछ गणमान्य लोगों से उनकी मुलाकात होगी. 05:35 बजे पर राष्ट्रपति पटना एम्स पहुंचेंगी. 05:45 से 06:35 बजे तक राष्ट्रपति एम्स में होने वाले कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी और फिर उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा फिर 06:50 बजे राजभवन पहुंचेंगी.

*20 अक्टूबर का कार्यक्रम:*  20 अक्टूबर को राष्ट्रपति आधे घंटे के लिए 9:00 से लेकर 9:30 बजे तक कुछ लोगों के साथ मुलाकात करेंगी और फिर 09:40 बजे राजभवन के अंदर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. 10:05 बजे पटना एयरपोर्ट से राष्ट्रपति गया के लिए रवाना होंगी और 10:45 पर द्रौपदी मुर्मू गया पहुंचेंगी.

*महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी महामहिम* 11:20 से 11:50 बजे तक राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी और फिर उसके बाद 12:30 बजे पर दक्षिण बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी. 02:45 से 03:45 बजे तक राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी और फिर 4:25 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 6:10 पर पालम एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर 6:35 पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी. ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)