मुंबई में एक टीटीई ने मात्र सात महीने में एक करोड़ रुपए ऐसे यात्रियों से वसूले हैं, जो बिना टिकट लिए यात्रा कर रहे थे।
मुंबई के कई स्टेशन पर सैकड़ों टीटीई एक साथ चेकिंग करने पहुंच रहे हैं। हाल ही में मुंबई के अधेरी स्टेशन पर 199 टीटीई ने चेकिंग कर इतना जुर्माना वसूला कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। अब एक टीटीई ने सात महीने में दस हजार से अधिक लोगों को बिना टिकट पकड़ा और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है।
अकेले इस टीटीई ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना
सेंट्रल रेलवे द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंबई डिवीजन के टिकट चेकिंग स्क्वाड टीटीई सुनील नैनानी ने मौजूद वित्तीय वर्ष (अप्रैल से लेकर अक्टूबर) में व्यक्तिगत टिकट चेकिंग से 1 करोड़ की राशि हासिल की। सुनील नैनानी ने 10428 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा और उन पर 1,00,02,830/- का जुर्माना लगाया है।
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में (पिछले साल) मुंबई डिविजन के कुल 4 टीटीई ने अलग-अलग 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया था, जिसमें सुनील नैनानी का नाम सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वालों में शामिल था। सुनील नैनानी ने पिछले साल 18413 बिना टिकट यात्रियों पर 1.62 करोड़ का जुर्माना लगाया था। वहीं भीम रेड्डी ने 11178 बिना टिकट यात्रियों पर 1.03 करोड़ का जुर्माना लगाया था। एम. एम. शिंदे ने 11145 बिना टिकट यात्रियों पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया जबकि आर. डी. बहोत- 11292 यात्रियों पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया था।
इससे पहले वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट कर बताया था कि अंधेरी स्टेशन पर 199 टीटीई के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2693 यात्री ऐसे मिले जिनके पास टिकट नहीं था। इन यात्रियों से करीब 7 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया। बताया गया कि भारतीय रेल द्वारा किसी भी उपनगरीय स्टेशन पर एक दिन में अब तक सबसे अधिक वसूली गई राशि थी।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ