4 मंजिला इमारत की छत पर चढ़े सांड
दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील परिसर का है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों सांड मंगलवार की शाम से 4 मंजिला इमारत की छत पर चढ़े हुए थे। सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों सांडों को छत के ऊपर से उतारने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों को सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद पशु चिकित्सालय को सूचित किया गया।
मंगवानी पड़ी क्रेन
इस वायरल वीडियो में एक क्रेन के सहारे सांड को 4 मंजिला ईमारत से नीचे उतारा जा रहा है। दरअसल, यह वीडियो हरदोई जिले की सवायजपुर तरहसील परिसर का है, जहां मंगलवार को दो सांड सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ गए थे। 48 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नीचे उतारा गया। pic.twitter.com/tG7pfo4pa2
— Shivam Gaur (@ShivamGaur89247) August 17, 2023
सूचना पर पहुंचे स्थानीय पशु चिकित्सालय के कुछ कर्मचारी भी दोनों को उतारने की कोशिश में जुट गए। लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। फिर इस मामले में सवायजपुर एसडीएम डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव ने सम्बंधित विभाग को सूचना दी। जिसके बाद बड़ी क्रेन मंगवाई गई और क्रेन के सहारे दोनों सांडों को 48 घंटों बाद नीचे उतारा जा सका है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।