Delhi: लोगों को कब मिलेगी उमस और गर्मी से राहत, जानिए देश में कहां और कब होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट...

Digital media News
By -
0
Delhi: लोगों को कब मिलेगी उमस और गर्मी से राहत, जानिए देश में कहां और कब होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट... Delhi Weather : दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी में तीखी धूप खिल रही है और लोगों को जबरदस्त गर्मी का ऐहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आने वाले दिनों में अभी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि नमी का स्तर भी ज्यादा रहने का अनुमान है। दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली के लिए हमारी तरफ से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। लेकिन 26 जुलाई की रात से बारिश शुरू हो सकती है।हालांकि, रविवार यानी 23 जुलाई को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। 

यमुना नदी का जलस्तर घटा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंत्री गोपाल राय ने यहां कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार सुबह से घटना शुरू हो गया है और इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार यमुना का जलस्तर दोपहर 12 बजे 206.47 मीटर था जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से एक मीटर से अधिक है। यमुना के पुराने पुल के पास शाहदरा जिले में स्थापित बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे राय ने कहा कि शिविरों में ठहरे लोगों को जलस्तर कम होने तक वहीं रहना चाहिए।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, 'सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। मध्य महाराष्ट्र और गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। लेकिन गुजरात के ऊपर यह 24 घंटों में कमजोर होगा। इसलिए बाढ़ के हालात में सुधार होंगे। हमने कोंकण गोवा, मुंबई और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। हमने 25 और 26 तारीख को तेलंगाना में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के साथ ही ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत उसी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल और बोलांगीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट के तहत प्रशासन को तैयार रहने की हिदायत दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)