UP News: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से महिला की मौत, बेटी और बेटे की हालत गंभीर

Digital media News
By -
0
UP News: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से महिला की मौत, बेटी और बेटे की हालत गंभीर धौलाना थाना क्षेत्र के दौलतपुर ढीकरी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से छह लोग झुलस गए, जिसमें से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। घायलों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

दौलतपुर ढीकरी में रहने वाले हरिया सैनी के घर रविवार शाम को खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। इस दौरान हरिया सैनी की पत्नी शिमला (48), बेटी रेनू (25), बेटा राहुल (27), नीरज उर्फ चिंकू (30) गंभीर रूप से झुलस गए थे। दो बच्चे गौरव व लवकुश भी आग की चपेट में आ गए थे। सभी घायलों को सीएचसी धौलाना पर इलाज कराने को लेकर भर्ती कराया गया। 

घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने आग से झुलसे लोगों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई, लेकिन दो घंटे तक परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय के हस्तक्षेप घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीएस मेडिकल पिलखुआ में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार सुबह महिला शिमला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला की विवाहित बेटी रेनु के हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घायलों के घर पहुंचे एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)