Motihari: फेनहारा के मरपा से जीजा के संग फरार साली को फेनहारा पुलिस ने हथौड़ी (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र से किया बरामद...

Digital media News
By -
1 minute read
0
Motihari: फेनहारा के मरपा से जीजा के संग फरार साली को फेनहारा पुलिस ने हथौड़ी (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र से किया बरामद...
मिली जानकारी के अनुसार फेनहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन सिंह (बदला हुआ नाम) की शादी शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र की लड़की संध्या (बदला हुआ नाम) के साथ 7 मई 2023 को हुई। शादी के उपरान्त ससुराल आई नई नवेली दुल्हन संध्या जोरदार स्वागत हुआ। दुल्हन के साथ उसका जीजा भी आया, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, लेकिन नौ मई को वह चला गया। 10 मई को दुल्हन का जीजा अपने साली के ससुराल पहुंच गया। शाम के समय जीजा बाजार गया और वहां से कोल्ड ड्रिंक का बोतल लेकर आया। उसने रात में सभी को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। जिसके बाद घर के सभी सदस्य सो गए। दो बजे रात को दूल्हे की नींद टूटी और उसने अपने पत्नी को खोजा तो पत्नी गायब थी। पत्नी का जीजा भी नदारद था।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)