आज का ताजा खबर: मंगल ग्रह पर मिले विशाल प्राचीन समुद्र के अद्भुत सबूत, एलियन जीवन को लेकर खुशी की लहर

Digital media News
By -
2 minute read
0

Mars Ocean Discovery: अंतरिक्ष में जीवन की तलाश कर रहे वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मंगल ग्रह पर वैज्ञानिकों को एक प्राचीन समुद्र का सबूत मिला है। यह समुद्र 3.5 अरब साल पुराना है। इस विशाल समुद्र के खोज के साथ अब लाल ग्रह पर जीवन को लेकर उम्‍मीद बढ़ गई है।

हाइलाइट्स

  • वैज्ञानिकों को लाल ग्रह पर एक प्राचीन समुद्र का सबूत मिल गया है
  • सबूत के मुताबिक मंगल ग्रह पर 3.5 अरब साल पहले एक तटरेखा थी
  • यह करीब 900 मीटर गहरी थी जो हजारों वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैली थी   वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला विशाल समुद्र
    वॉशिंगटन: दुनियाभर के वैज्ञानिक लंबे समय से इस बात को लेकर बहस कर रहे हैं कि मंगल ग्रह पर क्‍या एक समय में विशाल समुद्र हुआ करता था या नहीं। अब वैज्ञानिकों को लाल ग्रह पर एक प्राचीन समुद्र का सबूत मिल गया है। भौगोलिक आंकड़े के आधार पर शोधकर्ताओं ने इस बात के स्‍पष्‍ट साक्ष्‍य पाए हैं कि मंगल ग्रह पर 3.5 अरब साल पहले एक तटरेखा थी। यह करीब 900 मीटर गहरी थी जो हजारों वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैली हुई थी। इस खोज से अब मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)