इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू हुई। बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति का वीडियो सामने आया है।
जीवन धन्य हो गया,आज प्रभु श्रीराम का हो साक्षात दर्शन ❣️🙏 pic.twitter.com/AqjSGS5OyI
— Manoj Kumar 🕉️🇮🇳 (@manoj_begu) January 22, 2024
नीचे देखें किस किस एक्टर ने राम मन्दिर में सहयोग यानी दान 👇
पीतांबर से सुशोभित हैं रामलला
पीएम मोदी ने ही रामलला के आंख से पट्टी खोली और हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है। रामलला आभूशणों से सुसज्जित हैं। रामलला की मूर्ति बहुत ही आलौकिक लग रही है।
मंत्रोच्चार के साथ जगाया गया रामलला को
सुबह मंत्रोच्चार के साथ रामलला को जगाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ मंगलाचरण हुआ। 10 बजे से शंख समेत 50 से ज्यादा वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर 12.29 बजे प्राण-प्रतिष्ठा की मुख्य विधि शुरू हुई। 84 सेकेंड में ही मूर्ति में प्राण स्थापना हो गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंडप में वसोधारा पूजन होगा। ऋग्वेद और शुक्ल यजुर्वेद की शाखाओं का होम और परायण होगा। इसके बाद शाम को पूर्णाहुति होगी और देवताओं का विसर्जन किया जाएगा।
16 तारीख से शुरू हो गए थे कार्यक्रम
बता दें कि इस महोत्सव में होने वाली वैदिक क्रियाएं और शुभ संस्कार 16 तारीख से शुरू हो गए थे। पहले दिन प्रायश्चित्त होम यानी पवित्रीकरण की क्रिया हुई। इसके बाद कलश पूजन और मूर्ति की शोभायात्रा हुई फिर मूर्ति का परिसर में प्रवेश हुआ। जलयात्रा और तीर्थ पूजा हुई और अधिवास हुए। मूर्ति की पवित्रता और शक्ति बढ़ाने के लिए मूर्ति को जल, घी, औषधि, केसर, शहद, फल, अनाज और सुगंधित चीजों में रखा गया। इसे अधिवास कहते हैं। इसके बाद श्रीरामलला को 20 जनवरी को स्थापित किया।
राम मंदिर के निर्माण की अगर बात करें तो कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं जिन्होने राम मंदिर के निर्माण के लिए योगदान किया है। कई बॉलीवुड और साउथ के कलाकार हैं जिन्होने मंदिर के लिए अपना खजाना खोल दिया है। डालिए एक नजर...👇
Times Square पर भी राम राम.. भगवा झंडे लेकर पहुंचे भारतीय हिंदू, खूब बंटे लड्डू, प्राण प्रतिष्ठा पर जश्न!
अक्षय कुमार
साल 2021 में अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट करते हुए राम मंदिर के लिए काफी अच्छी अच्छी बातें की थीँ। इस दौरान ये भी बताया गया था कि राम मंदिर के निर्माण के लिए वो डोनेट कर रहे हैं और सबको डोनेट करने के लिए कहा था। हालांकि अक्षय कुमार ने किसी तरह के अमाउंट का खुलासा नहीं किया था
अनुपम खेर
अनुपम खेर को बीजेपी का सपोर्टर कहा जाता है और वो खुलकर अक्सर उनका समर्थन करते हैं। लेकिन वो बहुत बड़े राम भक्त भी हैं। राम मंदिर के लिए अनुपम खेर ने इंटों को दान किया था।
माधुरी दीक्षित
धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने राम मंदिर के लिए काफी दान किया था। हालांकि माधुरी दीक्षित ने इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया।
हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए पैसे दिए थे। हालांकि सोशल मीडिया लोगों को अमाउंट का पता नहीं चलने दिया है।
पवन कल्याण
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण भी राम मंदिर के लिए काफी खुश थे। उन्होने इसके निर्माण के लिए योगदान किया। उन्होने भी सभी की तरह इस दान को गुप्त रखा था।
मुकेश खन्ना
टीवी के शक्तिमान और भारत के पहले सुपरहीरो मुकेश खन्ना ने भी राम मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी। वो इस मौके पर काफी खुश हैं।
मनोज जोशी
2021 में VHP ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक्टर मनोज जोशी राम मंदिर और प्रभु श्रीराम पर बात कर रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने भी मंदिर निर्माण के लिए गुप्त दान किया है। 90 के दशक में टीवी शो ‘चाणक्य’ में लीड रोल प्ले करके घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर मनोज जोशी रविवार को अयोध्या भी पहुंच चुके हैं।
मनोज जोशी, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं।
गुरमीत चौधरी
जनवरी 2021 में एक्टर गुरमीत चौधरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। गुरमीत को 2008 में टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता है।
गुरमीत ने टीवी शो 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाया था।
गुरमीत ने टीवी शो 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाया था।
प्रणिता सुभाष
अजय देवगन स्टारर 'भुज' और 'हंगामा 2' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपए का योगदान दिया है। एक्ट्रेस ने 12 जनवरी 2021 में एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।
एक्ट्रेस प्रणिता सुभााष ने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख रुपए का योगदान दिया था।
एक्ट्रेस प्रणिता सुभााष ने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख रुपए का योगदान दिया था।
हनुमान के मेकर्स ने डोनेट किए 2 करोड़ 66 लाख रुपए
इन सबके बीच साउथ की सुपरहिट फिल्म 'हनुमान' के मेकर्स ने भी अपनी टिकट बिक्री से हुई कमाई का हिस्सा अयोध्या के राम मंदिर में डोनेट किया है। फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स ने हर टिकट की बिक्री पर 5 रुपए राम मंदिर को दान देने का वादा किया था। ऐसे में मेकर्स ने अब 2 करोड़ 66 लाख रुपए डोनेट किए हैं। यह फिल्म थिएटर्स में अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसने इंडिया में 100 करोड़ और ग्लोबली 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
राम मंदिर फिलहाल बनकर तैयार हो चुका है और इस वक्त सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्रेंड है। भक्त खुश हैं और पूरी दुनिया के हिंदू जश्न में डूबे हुए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ