सुपर ओवर में भारत की तरफ से गेंदबाजी मुकेश कुमार ने की। अफगानिस्तान के लिए गुरबाज और गुलबदीन बल्लेबाजी के लिए उतरे। पहली ही गेंद पर विराट के शानदार थ्रो पर गुलबदीन रन आउट हो गए। इसके बाद भी अफगानिस्तान ने 16 रन बना लिए। भारत की तरफ से बल्लेबाजी के लिए यशस्वी और रोहित की जोड़ी उतरी। रोहित ने 2 छक्के लगाए लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी टीम इंडिया 16 रन ही बना सकी। मैच में दूसरा सुपर ओवर हुआ।
दूसरे सुपर ओवर में भारत की तरफ से एक बार फिर रोहित शर्मा आए। दूसरे छोर पर रिंकू सिंह उतरे। गेंदबाजी की कमान फरीद खान ने संभाली। भारत ने सुपर ओवर में रिंकू सिंह का विकेट गंवाया। इसके बाद संजू सैमसन उतरे। रोहित रन आउट हुए। भारत ने अफगानिस्तान को 12 रनों का लक्ष्य दिया। 11 रन बचाने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित ने रवि बिश्नोई को सौंपी। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी और गुरबाज बल्लेबाजी के लिए आए। पहली ही गेंद पर बिश्नोई ने नबी को आउट कर दिया। गुरबाज भी अगली गेंद पर आउट हुए। भारत ने मैच जीत लिया।
It's all over in Bengaluru as #TeamIndia win the second super-over and the third T20I! 😎🙌
— BCCI (@BCCI) January 17, 2024
Ravi Bishnoi with the two wickets under pressure!
Scorecard ▶️ https://t.co/oJkETwOHlL#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tlVRfPAI7L
भारत ने अफगानिस्तान को 10 रन से हरा दिया, लेकिन मैच का रिजल्ट दो सुपर ओवर से निकला।
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि कप्तान का फैसला गलत होता नजर आया। भारत ने जायसवाल, कोहली, शिवम दुबे और सैमसन के विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए। पारी को कप्तान रोहित और रिंकू ने संभाला। रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। ये रोहित का टी20 इंटरनेशनल में पांचवा शतक था। रिंकू सिंह ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और फिफ्टी जड़ी। इस तरह टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रनों का लक्ष्य दिया। रोहित ने नाबाद 121 रन बनाए।
एक समय भारत के 4 विकेट केवल 22 रन पर गिर गए थे। तीसरे ओवर में 18 के स्कोर पर भारत को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। यशस्वी जायसवाल छह गेंद पर चार रन बना कर आउट हुए। अगली ही गेंद पर विराट कोहली आउट हुए। दोनों को फरीद खान ने आउट किया। भारत को 21 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अजमतुल्लाह ओमरजई ने शिवम दुबे को वापस भेजा। वह 1 रन बना सके। संजू सैमसन गोल्डन डक का शिकार हुए।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ