IND vs AUS: ग्लेन मैक्सवेल के बदौलत जीती ऑस्ट्रेलिया, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया

Digital media News
By -
7 minute read
0
IND vs AUS: ग्लेन मैक्सवेल के बदौलत जीती ऑस्ट्रेलिया, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया

IND vs AUS cricket: ऑस्ट्रेलिया की जीत 

ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो बने। भारत के दिए गए 224 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। मैक्सवेल ने 48 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही भारत का सीरीज जीतने का इंतजार बढ़ गया है।

22:45 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: आखिरी ओवर में मैक्सवेल का धमाल 

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यू वेड ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर मैक्सवेल छक्का जमाया। मैक्सवेल नहीं रुके और चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर डीप मिड विकेट मैक्सवेल ने चौका जमाया अपना शतक भी पूरा किया। वहीं आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने चौका जमाकर टीम की जीत तय की।

22:36 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: मैथ्यू वेड का शानदार छक्का 

18वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने छह रन दिए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर वेड ने लॉन्ग ऑफ पर चौका लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर वेड ने एक्सट्रा कवर पर एक और चौका जड़ा। वहीं चौथी गेंद पर वेड ने छक्का जमाया। 

22:24 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: अर्शदीप सिंह का महंगा ओवर 

अर्शदीप सिंह ने 17वें ओवर में 16 रन दिए। ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लड़ाए। वहीं अगली गेंद पर काउ कॉर्नर पर भी छक्का जड़ा।

22:19 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: मैक्सवेल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन 

जब तक मैक्सवेल क्रीज पर हैं तब तक टीम इंडिया जीत से दूर नहीं है। ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का जड़ा वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक्सट्रा कवर पर चौका भी लगाया।

22:12 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक पूरा 

15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 9 रन दिए। इस ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने रिवर्स स्कूप के साथ छक्का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

22:04 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: टिम डेविड भी आउट 

14वें ओवर रवि बिश्नोई ने टिम डेविड को आउट किया। बिश्नोई की गेंद पर डेविड ने एक्सट्रा कवर पर गेंद को खेला और एक बार फिर कैच लपका। डेविड बिना खाता खोले लौट गए।

22:01 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: मार्कस स्टोइनिस आउट 

13वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने काउ कॉर्नर पर छक्का जमाया लेकिन स्टोइनिस को आखिरी गेंद पर अपना विकेट खोना पड़ा। वह सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे। 21 गेंदों में 17 रन बनाकर वह लौट गए।

21:58 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ग्लैन मैक्सवेल-स्टोइनिस जमे 

ग्लेन मैक्सवेल अच्छे फॉर्म में है। 12वें ओवर के आखिर तक उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। उनका विकेट भारत के लिए काफी अहम है।

21:41 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: प्रसिद्ध कृष्णा का महंगा ओवर 

प्रसिद्ध कृष्णा का महंगा ओवर जिसमें उन्होंने 23 रन दिए। ओवर की चौथी और आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल छक्के जमाए वहीं पांचवीं गेंद पर पुल करके चौका जड़ा

21:28 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: रवि बिश्वनोइ ने इंग्लिस को किया बोल्ड 

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंग्लिस को भी पवेलियन लौटना पड़ा। रवि बिश्नोई ने उन्हें बोल्ड किया। गेंद मिडिल स्टंप पर लगी। 6 गेंदों में 10 रन बनाकर वह लौट गए। 

21:22 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: हार्डी हुए आउट 

पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने हार्डी को पवेलियन भेज दिया। गेंद हार्डी के बल्ले के किनारे पर लगी और विकेटकीपर इशान किशन ने कैच लपका। 12 गेंदों में 16 रन बनाकर वह लौट गए। 

21:03 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ट्रैविड हेड ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को तूफानी शुरुआत 

ट्रेविस हेड ने चिर परिचित अंदाज में शुरुआत की। पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने नौ रन जे दिए। ओवर की पहली और चौथी गेंद पर हेड ने चौके जमाए। वहीं अगले ओवर में चार चौके जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत जबरदस्त रही।

20:51 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ का शतक 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 123 और कप्तान सूर्यकुमार ने 39 रन बनाए।

20:46 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ग्लेन मैक्सवेल का महंगा ओवर 

आखिरी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन दिए। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर बैक टू बैक छक्के जमाए। वहीं आखिरी गेंद पर चौका भी लगाया।

20:40 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ का शतक 

ऋतुराज गायकवाड़ ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाया और अपने करियर का पहला टी20 शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक दो चौका जड़े।

20:32 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: तूफानी फॉर्म में ऋतुराज गायकवाड़ 

18वें ओवर में हार्डी ने 25 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड़ ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। वहीं दूसरी गेंद पर डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा। ओवर की तीसरी गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जड़ा। वह यही नहीं रुके और पांचवीं गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया।

20:15 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक 

14वें ओवर आरोन हार्डी ने 19 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर गायकवाड़ ने कवर पॉइंट पर चौका जमाया। चौथी गेंद पर मिड विकेट पर चौका जड़कर अर्धशतक जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने भी बाउंड्री जमाई

20:08 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: गायकवाड़ की शानदार बल्लेबाजी 

13वें ओवर में तनवीर संघा फिर महंगे साबित हुए। उन्होंने अब तक 12 रन दे दिए हैं। ओवर की पांचवी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मिड विकेट पर चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर कवर्स पर एक और जड़ा।

19:59 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव हुए आउट 

हार्डी ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्या ने बल्ला स्विंग किया लेकिव गेंद बल्ले के किनारे पर लगी। मैथ्यू वेड ने कैच लपका और पारी का अंत किया। 29 गेंदों में सूर्यकुमार ने 39 रन बनाए। पारी में कप्तान ने पांच चौके और दो छक्के लगाए। 

19:45 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: तनवीर संघा ने दिए 11 रन 

सातवें ओवर में तनवीर संघा ने 11 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका जमाया। वहींओवर की पांचवीं गेंद पर भी कट करते हुए चौका जड़ा।

19:30 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: सूर्यकुमार ने जमाए दो छक्के 

चौथे ओवर में बेहरेनडॉफ ने एक रन दिया। अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव ने दो छक्के लगाए। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग लेग पर छक्का जड़ा वहीं आखिरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जमाया। इस ओवर में 13 रन आए।

19:19 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: इशान किशन आउट 

इशान किशन को भी तीसरे ओवर में वापस लौटना पड़ा। रिचर्डसन की गेंद पर इशान ने बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने की कोशिसश की लेकिन चूक गए। बिना खाता खोले ही इशान को वापस जाना पड़ा

19:13 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल आउट 

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा। बेहरेनडॉफ की गेंद को गायकवाड़ कवर्स की ओर खेलना चाह रहे थे। गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और वेड ने कैच लपका। 6 गेंदों में 6 रन बनाकर जायसवाल लौट गए। 

19:09 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: केन रिचर्डसन का महंगा ओवर 

केन रिचर्डसन ने पहले ओवर में 14 रन दिए। ओवर की तीन गेंदे वाइड रही। वहीं चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर गायकवाड़ ने चौका जमाया।

18:54 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: भारत की प्लेइंग इलेवन 

यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव , रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा

18:53 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन - ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन

18:37 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेड ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे नहीं लगता ओस जल्दी आएगी। यह पहले से ही काफी गीला है। टीम में कई बदलाव हैं।'

18:27 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में हो सकते हैं बदलाव 

ऑस्ट्रेलियाई टीम में आज कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप खेलने वाले छह खिलाड़ियों के देश वापस भेजने का फैसला किया है।

18:25 (IST) 28 Nov 2023 

IND vs AUS: भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा ह। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारत 2-0 से आगे है। आज उसकी नजर अजेय बढ़त पर है

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ पांच मैच की श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी जबकि अंतिम एकादश से बाहर होने की संभावना के बीच युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। विश्व कप फाइनल के बाद श्रेयस अय्यर को एक हफ्ते का आराम दिया गया था लेकिन रायपुर और बेंगलुरू में होने वाले अंतिम दो मुकाबलों के लिए वह टीम में वापसी करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ की जगह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)