Delhi Suicide News: दिल्ली पुलिस के हवलदार कुलदीप ने विजय चौक के पास खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती...

Digital media News
By -
0

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस के हवलदार कुलदीप ने विजय चौक के पास खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। हवलदार के गले और सीने पर जलने के निशान मिले हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुलदीप गले और छाती पर जलने के निशान है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप मानसिक रूप से परेशान है। फिलहाल वह दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा में तैनात थे।

विजय चौक के इसी स्थान पर पुलिसकर्मी ने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश थी। मौके पर तैनात जवानों ने जैकेट डालकर बचाया है।

नोट- ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)