VIDEO: 6 महीने बाद भारत वापस आई Anju, पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से कर ली थी शादी, देखें वीडियो

Digital media News
By -
2 minute read
0
VIDEO: 6 महीने बाद भारत वापस आई Anju, पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से कर ली थी शादी, देखें वीडियो

Indian Women Anju returns from Pakistan: भारत से पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली अंजू बुधवार की देर रात दिल्ली लौट आई हैं। वह जुलाई 2023 में अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई थी।

अचानक से वह वापस आ गई है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर वह यहां किसके साथ रहेंगी। हालांकि, उन्होंने अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

दरअसल, अंजू जुलाई में अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई थी। उन्होंने पाकिस्तान जाकर अपना धर्म भी बदल लिया है। पाकिस्तान से उन्हें फातिमा नाम मिला है। हाल ही में वाघा सीमा के माध्यम से भारत लौटी है। एजेंसियों ने पूछताछ के बाद उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। जहां से वह दिल्ली एयपोर्ट पर पहुंची। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि वह अब कहां जा रही है तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अभी कुछ नहीं बोलना है। मैं इस हालत में नहीं हूं कि कोई जवाब दे पाऊं। वहीं खबरों की मानें तो अंजू ने जांच एजेंसियों का बताया है कि वो यहां अपने पहले पति अरविंद को तलाक देंगी और इसके बाद अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाएगी। वह अपने निकाह के करीब पांच माह बाद भारत लौटी हैं।


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही थी अंजू

34 साल महिला की अंजू जिसे अब फातिमा के नाम से जाना जाता है। वह जुलाई से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही थी। पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि अंजू ने अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि, दिल्ली आने पर वह कुछ नहीं बोली। लेकिन, पाकिस्तान छोड़ने से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में जो समय बिताया वह बेहद अच्छा था।

पाकिस्तान में रहकर अंजू को आई अपने बच्चों की याद

बता दें कि जब अंजू पाकिस्तान गई थी तो उन्होंने और उनके फेसबुक मित्र नसरुल्ला ने दावा किया था कि उनकी शादी करने की कोई प्लान नहीं है और 20 अगस्त को उनका वीजा समाप्त होने पर वे भारत लौट आएंगे। हालांकि, इस तरह के दावे करने के एक दिन बाद इस जोड़े ने शादी कर ली थी।

राजस्थान में की अंजू ने अपनी पहली शादी

बता दें कि राजस्थान के भिवाड़ी जिले की रहने वाली अंजू की पहली शादी अरविंद से हुई थी। उन्होंने अपने पति अरविंद को बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है। हालांकि, बाद में उनके पति को मीडिया के जरिए पता चला कि वह सीमा पार चली गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)