वहीं पीएम के संबोधन के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया। जिस पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत लोगों से उसे संभालने को कहा। इसके बाद अपने डॉक्टरों की टीम, उसके इलाज के लिए भेजी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)
वहीं लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था। मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारी बधाई संदेश मिले। मैंने उसके बारे में इसरो के वैज्ञानिकों को बताया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi asks his team of doctors to check on a person who collapsed during his address. pic.twitter.com/Stw4eL97CW
— ANI (@ANI) August 26, 2023
अपने भाषण में पीएम ने जी-20 की बैठक की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि G20 के लिए दिल्ली के नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी मिल गई है। बहुत सारे मेहमान आएंगे। 5 से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी, मैं इसके लिए पहले से माफी मांगता हूं। ये मेहमान हम सबके हैं, हमें थोड़ी तकलीफ होगी, ट्रैफिक की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, हमें कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी होती हैं।
पीएम ने आगे कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम 'शिवशक्ति' रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। इसके अलावा चंद्रयान -2 पॉइंट को 'तिरंगा' नाम दिया गया है।
जेपी नड्डा भी थे मौजूद
वहीं पीएम मोदी के स्वागत के लिए जेपी नड्डा सभा में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पीएम दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा से लौटे हैं। आपके(पीएम) मार्गदर्शन और निर्देशन ने चंद्रयान-3 को एक सफल परियोजना बना दिया है। यह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। आप लंबी यात्रा करने के बाद सीधे बेंगलुरु चले गए। ये आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि 2019 में जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका, तो सभी निराश थे। पीएम ने आगे आकर देश का हौसला बढ़ाया। आज देश विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुका है। दुनिया भारत के विज्ञान और शोध की सराहना कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ