मध्य मंडल के मंडलीय अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने पहले बताया था, 'हमें प्लाईवुड गोदाम में आग लगने के बारे में सुबह चार बजकर सात मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद हमने दमकल की तीन-चार गाड़ी भेजीं। सुबह पांच बजकर 29 मिनट पर भीषण आग लगे होने का पता चला और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियों को भेजा गया। गनीमत है कि किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।'
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अगर प्राधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की होती तो आग को फैलने से रोका जा सकता था। करणदीप सिंह नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया, 'जगमोहन प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगी। दमकल की गाड़ियां एक घंटे से भी अधिक समय बाद पहुंचीं। हमने आग पर काबू पाने के लिए अपने अग्नि शामक यंत्रों का इस्तेमाल किया। आग पहले फैक्टरी के एक हिस्से में लगी थी लेकिन बाद में फैल गयी। अगर दमकल की गाड़ियां थोड़ा और जल्दी आतीं तो आग को काबू किया जा सकता था।'
#WATCH दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में एक प्लाईबोर्ड की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/4KE90e03vV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
चार घंटे बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। घटना से जुड़ी तस्वीरों में लोग दुकान से सामान निकालते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पूर्वी दिल्ली में गांधी नगर शहर के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है। यहां पिछले कुछ वर्षों में, खासकर गर्मियों के दौरान आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ