वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में एक बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी हुई है। एक वकील कागज पर अंगूठा लगवा रहा है और वहीं पीछे भी दो व्यक्ति खड़े हुए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को आगरा का बताया जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस और आगरा पुलिस की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
पूर्व सपा नेत्री रोली मिश्रा तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,'नीचता की पराकाष्ठा देखिये। वीडियो आगरा के सेवला जाट का बताया जा रहा है। जिसमें एक मृतक वृद्धा से उनकी संपतियां लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवाया जा रहा है। इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।' इसके साथ उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और आगरा पुलिस को टैग करते हुए जवाब मांगा है। @vivekkumar84 नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि यदि ये वकील है तो सबसे पहले इसका लाइसेंस निरस्त हो।
नीचता की पराकाष्ठा देखिये
— Roli Tiwari Mishra सनातनी डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) April 10, 2023
वीडियो आगरा के सेवला जाट का बताया जा रहा है
जिसमें एक मृतक वृद्धा से उनकी सम्पतियाँ लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवाया जा रहा है
इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए@myogiadityanathजी@Uppolice @dgpup@agrapolice @adgzoneagra संज्ञान लीजिये pic.twitter.com/r87ZXWSAwC