World Nature Conservation Day: जानिए क्यों मनाते हैं पर्यावरण संरक्षण दिवस और क्या है इसका इतिहास और महत्व

Digital media News
By -
2 minute read
0
World Nature Conservation Day: जानिए क्यों मनाते हैं पर्यावरण संरक्षण दिवस और क्या है इसका इतिहास और महत्व


*🥦 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 🥦*

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। ये दिवस न केवल वर्तमान पीढ़ी को बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ पर्यावरण के महत्व की याद दिलाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य वनस्पतियों और जीवों जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। इस दिन को मनाने के लिए लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाते हैं व पानी और बिजली की बचत के लिए जागरूकता फैलाने के लिए अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

>> विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2023 का थीम <<

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2023 का थीम/विषय "वन और आजीविका : लोगों और ग्रह को बनाए रखना (Forests and Livelihoods : Sustaining People and Planet)" है और यह प्रकृति के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए संसाधनों की कमी को रोकने की रणनीतियों पर केंद्रित है।

>> प्रकृति संरक्षण का क्या महत्व है? <<

प्रकृति हमें हमारी दैनिक जरूरतों के लिए सभी आवश्यक चीजें प्रदान करती है। अधिक जनसंख्या और मानवीय लापरवाही के कारण हम अपने संसाधनों का अत्यधिक यानि कि जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए कोई प्रकृति संसाधन नहीं बचेगा। जिसके लिए हमें अभी से ही प्रकृति संरक्षण की ओर ध्यान देना जरूरी है।

>> विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का इतिहास <<

• पिछली शताब्दी के दौरान मानवीय गतिविधियों का प्राकृतिक वनस्पति और अन्य संसाधनों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। तेजी से बढ़ते औद्योगीकरण की तलाश और लगातार बढ़ती आबादी के लिए जगह बनाने के लिए वनों के आवरण को काटने से जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय प्रभाव पैदा हुए हैं।
• पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जितना जागरूकता बढ़ी है उससे कहीं ज्यादा अभी हमें जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और अधिक स्पष्ट हो गई है। संसाधनों के अथक मानव अतिदोहन ने असामान्य मौसम पैटर्न, वन्यजीवों के आवासों का विनाश, प्रजातियों के विलुप्त होने और जैव विविधता के नुकसान को जन्म दिया है। अफसोस की बात है कि यह दुनिया भर में प्रकृति संरक्षण के लिए इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (I.U.C.N.) जैसे संगठन महत्वपूर्ण हैं लेकिन उसके बावजूद भी हम प्रकृति को संरक्षित करने में सफल नहीं हो पाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)