BAPS द्वारा निर्मित है ये मंदिर
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक में twitter.com पे क्लिक करें 👇
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धबी में ये पहला हिंदू मंदिर है, जिसे BAPS द्वारा निर्मित किया गया है। यह हिंदू मंदिर बेहद भव्य और विराट है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश से बाहर एक बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन करना पीएम मोदी के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha (BAPS) Mandir in Abu Dhabi. pic.twitter.com/2J5kQ1NjMu
— ANI (@ANI) February 14, 2024
इसके लिए पीएम मोदी मंगलवार दोपहर दो दिन के दौरे पर अबू धाबी पहुंचे थे। यहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गले मिले।
अबू मुरीखा क्षेत्र में स्थित यह हिंदू मंदिर 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बना है।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi performs Aarti at the Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha (BAPS) Mandir, the first Hindu temple in Abu Dhabi. pic.twitter.com/PP5OwWFRxH
— ANI (@ANI) February 14, 2024
पीएम मोदी जब मंदिर का उद्घाटन करने पहुंचे तो उनका स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया गया।
बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के संत स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने कहा कि ये मंदिर सभी के लिए बनाया गया है। यह मंदिर भगवान की कृपा और अबू धाबी के शासक की उदारता, हमारे प्रधान मंत्री की मान्यता और महान संतों के आशीर्वाद और सभी के सहयोग के कारण बन पाया है। यह उत्सव का क्षण है और सभी के लिए कृतज्ञता का दिन है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ