Amethi: अमेठी के आरिफ का सारस पहुंचा कानपुर प्राणि उद्यान, कैमरों से हो रहीं निगरानी

Digital media News
By -
3 minute read
0

Amethi: अमेठी के आरिफ का सारस पहुंचा कानपुर प्राणि उद्यान, कैमरों से हो रहीं निगरानी।

अमेठी के आरिफ का दोस्त सारस शनिवार दोपहर कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गया। डॉक्टरों के मुताबिक सारस काफी गुमसुम है। फिलहाल उसे 15 दिन एकांतवास में रखा गया है। कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। देर रात तक वह बेहद सुस्त सा पिंजड़े के एक कोने में सिमटा बैठा रहा। सारस के खाने के लिए बाड़े में बने पानी के टैंक में मछलियां मंगवाकर डाली गईं लेकिन उसने खाईं नहीं।

सारस को अस्पताल के बाड़े में रखा गया है। इसके दाएं पैर में चोट का निशान है। यह वही चोट है जिसकी मरहम पट्टी करने के दौरान सारस और आरिफ में दोस्ती हो गई थी। कानपुर चिड़ियाघर के पीआरओ विश्वजीत तोमर के मुताबिक शनिवार दोपहर लखनऊ चिड़ियाघर के डॉ. विजेंद्र वन विभाग के रेंजर रूपेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ सारस को लेकर यहां पहुंचे। कानपुर चिड़ियाघर के डॉक्टर अनुराग सिंह, डॉ.नासिर और डॉ.नितेश कटियार की टीम ने सारस का परीक्षण किया और उसे अस्पताल में भर्ती किया।

बता दें कि कुछ दिन पहले पहले सारस और आरिफ के साथ खाना खाते हुए वीडियो खूब वायरल हुए थे। इनकी दोस्ती की चर्चा सुन पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी आरिफ से मिलने उसके गांव पहुंचे थे। लौट न सके वापस इसलिए यहां भेजा वन विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए 21 मार्च को सारस को लेने आरिफ के घर गई थी। वन विभाग के कर्मचारियों के कहने पर आरिफ ने खुद कांपते हाथों से सारस को वन विभाग की गाड़ी में चढ़ाया था। सारस के गाड़ी में चढ़ते ही एक कर्मचारी ने गाड़ी को लाल रंग की पन्नी से ढक दिया ताकि वह आरिफ को न देख पाए। इसके बाद इन लोगों ने इसे रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा था। सारस को एक रात तक निगरानी में रखा गया। उसके बाद सुबह उसे पक्षी विहार में छोड़ा गया। थोड़ी देर तो वो टहला उसके बाद पक्षियों के साथ उड़ गया। अगले ही दिन सारस के पक्षी विहार से गुम होने की खबरें सामने आईं। हालांकि वह 12 किमी दूर एक गांव में मिल गया था। वन विभाग ने दूर शिफ्ट करने का फैसला लिया। कहा जा रहा है कि वह फिर अमेठी न लौट सके, इसलिए यहां लाया गया है।

आरिफ पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन का केस
समसपुर पक्षी विहार से कानपुर चिड़ियाघर ले जाए गए सारस के प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। सारस को नए ठौर पर जगह देने के बाद उसे पाल रहे मालिक आरिफ को वन्य जीव उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया है। उसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन का केस भी दर्ज कर लिया गया है। गौरीगंज रेंज के सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र ने मंडखा निवासी मो. आरिफ को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उन्हें 9 मार्च 2023 को गौरीगंज रेंज में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथा संशोधित) के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन करने के कारण अभियुक्त नामजद किया गया है। इस केस की जांच सहायक वन संरक्षक द्वारा की जा रही है। मोहम्मद आरिफ का बयान के लिए दो अप्रैल को कार्यालय प्रभागीय वन अधिकारी अमेठी निकट विकास भवन बुलाया गया है।

प्राणि उद्यान आने पर मिलने की इजाजत नहीं
पीआरओ विश्वजीत ने बताया कि करीब सात माह तक आरिफ के संग रहने के कारण सारस और लगाव जगजाहिर है। बावजूद इसके अगर आरिफ उससे मिलने के लिए चिड़ियाघर आएगा तो भी उसे मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)