Delhi Fire: दिल्ली में नोएडा बॉर्डर के पास एक पार्क में लगी भीषण आग कई किमी दूर से दिखी आग की लपटें, देखें वीडियो।

Digital media News
By -
1 minute read
0

दक्षिण-पूर्व दिल्ली में नोएडा बॉर्डर के पास एक पार्क में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह आग कबाड़ के गोदाम में लगी। खबर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग लगने के कारण धुंआ काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है। एक ट्विटर यूजर द्वारा हाई-राइज से लिया गया ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया। धुंए की लपटें गुब्बारे की तरह आसमान में उड़ रही है। एक वकील सुशांत चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, 'नोएडा में घर से दिखाई देने वाली गंभीर आग लग गई है। क्षेत्र ऐसा लगता है जैसे यह ओखला सीमा के पास यमुना बैंक के करीब है।'

एक अन्य ट्विटर यूजर अमृतम आनंद ने आरोप लगाया कि आग पराली जलाने की वजह से लग सकती है। आनंद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, "दिल्ली में यमुना के किनारे भीषण आग, जो नोएडा से दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है जैसे पराली जल रही है। सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।"

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)