viral video: जादुई कैमरे में कैद हुई घूमती हुई धरती, पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो और अद्भुत नजारा

Digital media News
By -
0

हमारी पृथ्वी रहस्यों से भरी हुई है। बता दें कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। साथ ही वह अपनी धुरी पर भी घूमती रहती है। पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में एक वर्ष का समय लगता है। वहीं पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने में मात्र 24 घंटे का समय लेती है। लेकिन क्या आपने पृथ्वी को अपनी धुरी पर घूमते हुए देखा है। आपका जवाब ना में ही होगा। धरती को अपनी धुरी पर घूमते हुए देखना एक बड़ी बात है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप पृथ्वी को अपनी धुरी पर घूमते हुए देख सकते है।

खास कैमरे से कैद किया नजारा
पृथ्वी को अपनी धुरी पर घूमते हुए एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। यह कारनामा सैन फ्रांसिस्को के फोटोग्राफर एरिक ब्रूमेल ने किया है। उन्होंने एक खास कैमरे से यह वीडियो कैप्चर किया है। खास कैमरे से ली गईं पृथ्वी की तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये तस्वीरें बेहद खास हैं। देखते हैं कि कैसे पृथ्वी अपनी धुरी पर 360 डिग्री घूम जाती है? देखिए वीडियो लिंक पे क्लिक किजिए 👇

वीडियो में दिखी घूमती हुई धरती
सैन फ्रांसिस्को के फोटोग्राफर एरिक ब्रूमेल ने गाइरोस्कोपिक कैमरे से घूमती धरती देखने का आपका सपना साकार किया है। यह जादुई कैमरा घूमती धरती की तस्वीरें कैद करने में सक्षम है। इस कैमरे का नाम गाइरोस्कोपिक कैमरा है। इसका उपयोग करके पृथ्वी के घूर्णन का वीडिया बनाने में किया जाता है। बता दें कि धरती के घूमने की गति 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इतनी तेज गति में फाइटर जेट उड़ते हैं। आप उसके ऊपर खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकते, लेकिन पृथ्वी पर खड़े हैं। आपको यह गति पता भी नहीं चल रही है।

एरिक ब्रूमेल का टाइमलैप्स वीडियो
सैन फ्रांसिस्को के फोटोग्राफर एरिक ब्रूमेल ने ये टाइमलैप्स वीडियो बनाया है। जिसमें सितारों के धुंधले बैंड से भरी रात में आकाश की तस्वीरें दिखाई गई हैं। ये क्लिप मिल्की वे सितारों से भरा आकाश के स्पष्ट तस्वीर दिखाता है। दरअसल, ये ब्रुमेल टाइम-लैप्स बनाता है। जिसमें स्पेस को स्थिर रखा जाता औ पृथ्वी धीरे-धीरे घूमती हुई दिखती है। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसे ट्विटर पर पोस्ट किया है नीदरलैंड्स के सैंडर ने।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)