Saudi: VIDEO, देखते ही देखते 1-1 करके बह गई कई गाड़ियां, मक्का में आई अचानक बाढ़ से हुई भारी तबाही-हुआ भारी नुकसान...

Digital media News
By -
2 minute read
0

 

सऊदी अरब के शहर मक्का का कई वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि मूसलाधार बारिश के बाद आई तेज बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस तबाही वाली बाढ़ के पानी में कई गाड़ियों को बहते हुए भी देखा गया है। रियाद:सऊदी अरब के शहर मक्का में शुक्रवार को बहुत तेज बारिश हुई है जिससे संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह बारिश इतनी तेज हुई थी कि बाढ़ जैसे हालात बन गए थे जिस कारण सड़क पर गाड़िया बहने तक लगी थी।

दरअसल, शहर में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह जमकर बारिश होने के कारण रास्तों में पानी भर गया था। यही नहीं शहर में खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स भी असर पड़ा है और इससे कई विमानें भी रद्द हुई है।

बाढ़ जैसे हालात का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर जारी कई वीडियो में यह देखा गया है कि सऊदी अरब का शहर मक्का में तेज बारिश के कारण रास्तें और सड़के भर गई थी। ऐसे में ऐसा ही एक वीडियो में यह देखा गया है कि पानी के तेज बहाव में बड़े-बड़े रास्ते से गाड़ियां बह रही है और लोग खड़े होकर इस मंजर को देख रहे है।  👇क्लिक

यही नहीं एक और वीडियो में यह देखा गया है कि दोनों तरफ मकानों के बीच पानी की तेज बहाव में मंहगी गाड़िया बहते जा रही है। वीडियो में देखा गया है कि कई गाड़ियां एक एक करके नीचे बहते हुए जा रही है। वहीं एक तीसरे वीडियो में यह देखा गया है कि बारिश के पानी के बहने के बाद ये गाड़ियां एक दूसरे पर लदी है।                       👇क्लिक

कई इलाकों में हलके से तेज हुई है बारिश

दरअसल, मक्का शहर में लगातार बारिश के बीच राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी चेतावनी जारी की थी। ऐसे में मक्का के उत्तर में जेद्दा प्रांत में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी भी दी गई थी। मक्का के इन इलाकों में जैसे रानिया, तैफ, अधम और मायसान क्षेत्रों में हलके से तेज बारिश हुई है।               👇क्लिक

चेतावनी के बीच भारी बारिश और बाढ़ जैसे माहौल देखने को मिले थे। ऐसे में शहर के स्कूलों में भी छुट्टी देने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि इससे पहले सऊदी अरब के लोग तापमान में भारी गिरावट के बाद भारी बर्फबारी के वीडियो शेयर किए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)