वायरल Video: संगत का असर: तोते पर हुआ डॉगी की दोस्ती का असर, कुत्ते की तरह लगा भौंकने

Digital media News
By -
2 minute read
0

लोग अपने घरों में कई तरह के पशु-पक्षी पालते हैं। ज्यादातर लोग घर में कुत्तों को पालना पसंद करते हैं। कई लोग पक्षियों को भी पालते हैं। पक्षियों में तोता सबसे ज्यादा पाला जाता है। कई लोग तोता और कुत्ता दोनों एक साथ पालते हैं। घर में जब एक से ज्यादा पालतू पशु—पक्षी होते हैं तो उनमें आपस में लगाव हो जाता है। कुत्ते अक्सर रात के समय भौंकते हैं, जिससे कई बार नींद भी खराब हो जाती है। वहीं तोते बहुत समझदार होते हैं लेकिन नटखट भी बहुत होते हैं। आपने कई तोतों को नकल उतारते हुए भी देखा होगा। कई तोते इंसान की आवाज में भी बोल सकते हैं। सोचिए अगर किसी तोते पर कुत्ते की संगत का असर हो जाए तो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोते पर कुत्ते की संगत का कैसा असर पड़ा।

तोते पर हुआ कुत्ते की संगत का असर
सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'संगत का असर'। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोते पर कुत्ते की गहरी दोस्ती और उसकी संगत का असर पड़ते देखा जा रहा है। बचपन में आपने भी माता-पिता से सुना होगा कि बच्चों पर दोस्ती का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसी वजह से माता—पिता अच्छे बच्चों से दोस्ती करने के लिए कहते हैं। बुरी संगत होने पर गलत व्यक्तित्व का निर्माण होता है। कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता 

वायरल हो रहे वीडियो में भी तोते पर संगत का कुछ ऐसा ही असर पड़ता दिख रहा है। वीडियो में तोता अपनी आवाज निकालने के बजाए कुत्ते के साथ खेलने के लिए उस पर भौंकते देखा जा रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है। यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए तोते पर कुत्ते की संगत का असर बता रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। लोगों को तोते का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सैंकड़ों की तादाद में वीडियो को लाइक्स मिल रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। यूजर्स लगातार फनी अंदाज में तोते और कुत्ते की दोस्ती का मजाक बना रहे हैं। एक ने लिखा कि फिर तो कुत्ता कुकडू कू करता होगा। एक अन्य ने लिखा कि यह तोता डर पैदा नहीं कर पाएगा, चोंच से कोई चीज काटी जाती है क्या।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)