नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-NCR में भूकंप (Earthquake In Delhi-NCR) के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-NCR में 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
Earthquake of Magnitude:6.3, Occurred on 09-11-2022, 01:57:24 IST, Lat: 29.24 & Long: 81.06, Depth: 10 Km ,Location: Nepal, for more information download the BhooKamp App https://t.co/Fu4UaD2vIS@Indiametdept@ndmaindia@Dr_Mishra1966@moesgoi@OfficeOfDrJS@PMOIndia@DDNationalpic.twitter.com/n2ORPZEzbP
बता दें कि देर रात दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से लोग एकदम दहशत में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके नोएडा और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।
नेपाल में 6 लोगों की मौत
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NSC) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन भूकंप के झटके दर्ज किए गए है। नेपाल के दोती जिले में कल रात भूकंप के बाद एक घर गिरने से मरने वालों की संख्या अब 6 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन मृतकों में एक महिला और दो बच्चे के मौत होने की आशंका है। 5 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिलाएंगी शपथ
पिथौरागढ़ में सुबह 6:27 बजे महसूस हुए भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह करीब 6:27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी जानकारी
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 9 नवंबर को करीब 1.57 बजे नेपाल और मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं, दिल्ली के न्यू अशोक नगर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर से निकलकर गलियों में आ गए।
COP-27: जलवायु परिवर्तन के परिणामों से निपटने में मैंग्रोव सबसे अच्छा विकल्प: भूपेंद्र यादव
क्या बोले लोग
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक टैक्सी चालक ने बताया कि मैं सवारी लेकर जा रहा था, तभी भूकंप के झंटके महसूस हुए फिर सवारी उतरी। हमने थोड़े समय के लिए इसे महसूस किया। वहीं, एक यात्री ने बताया कि हम एक ऑटो से उतर रहे थे कि तभी हमें झटके महसूस हुए। ऑटो चालक भी डर गया, मैंने चारों ओर देखा तो दूसरे लोगों को भी झटके महसूस हुए। इसके तुरंत बाद हम रुक गए।
India-Russia Relations: विदेश मंत्री एस जयशंकर का सुझाव, वार्ता और कूटनीति का रास्ता अपनाएं रूस-यूक्रेन
यूपी में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप से किसी के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- पराली से अब नहीं बढ़ेगा प्रदूषण, बायो CNG और LNG का होगा निर्माण
नेपाल के डोटी में 9:07 बजे महसूस किए गए झटके
उत्तराखंड से सटे सुदूर पश्चिम नेपाल के डोटी में मंगलवार रात 9:07 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 थी। भूकंप का प्रभाव नेपाल के करनाली और लुंबिनी जिले में सबसे ज्यादा रहा। इसके बाद देर रात करीब दो बजे भारत में भी भूकंप के झटके महससू किए गए।