रेप से नहीं भरा मन तो फेसबुक फ्रेंड ने उठाया खौफ़नाक कदम

Digital media News
By -
2 minute read
0
रेप से नहीं भरा मन तो फेसबुक फ्रेंड ने उठाया खौफ़नाक कदम

क्राइम डेस्क
Delhi Rape Case : देश की राजधानी से हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले ने एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार किया है। आरोपी दोस्त ने नौकरी के बहाने से पश्चिम बंगाल से महिला को बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया।
जब रेप से भी मन नहीं भरा तो उसे रॉड से पीटा और खौलती दाल से जला दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

यह घटना साउथ दिल्ली के नेबसराय इलाके की है। 28 साल के पारस और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली एक महिला के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई। फेसबुक फ्रेंड ने महिला को नौकरी का झांसा दिया और फिर दिल्ली बुला लिया। इसके बाद दोस्त ने उसके साथ कई बार रेप लिया। जब पीड़िता ने पारस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा।


कई घटों तक बंद कमरे में तड़पती रही महिला

फेसबुक फ्रेंड ने कमरे में बंद करके महिला को पहले रॉड से पीटा और फिर उसके ऊपर गैस पर रखी खौलती दाल को फेंक दिया। खौलती दाल से महिला का हाथ और चेहरा झुलस गया है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और पीड़िता कई घंटों तक कमरे में तड़पती रही। पीसीआर कॉल ने नेब सराय पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को एम्स में भर्ती कराया।

महिला के शरीर पर थे चोट के निशान

अस्पताल में भर्ती होते समय महिला के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 30 जनवरी को पारस के खिलाफ धारा 323, 376 और 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 2 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड का रहने वाला पारस दिल्ली के होटल में कुक है।


महिला को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था

पिछले 3-4 महीनों से पारस के संपर्क में महिला थी। आरोपी ने उसे जॉब दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने जनवरी के पहले सप्ताह में महिला को बेंगलुरु भेजना का वादा था, लेकिन महिला के आने के बाद पारस का मन बदल गया और वह उसके साथ रेप करता रहा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)