इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के दाउदनगर में एक निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के लिए अक्षरा पहुंचीं। उद्घाटन करने के बाद वह बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान अक्षरा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान यहां धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भीड़ में शामिल लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इसी बीच लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से
एक पुलिसकर्मी कन्हैया कुमार को चोट आई है।औरंगाबाद के दाउदनगर में एक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के देर से आने के कारण बवाल मच गया। इस दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी की, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इसमें एक पुलिस वाला घायल हो गया।
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) January 18, 2024
दाउदनगर के SDPO ने कहा कि अक्षरा सिंह देर से आईं इस कारण बवाल हुआ।#AksharaSingh #Aurangabad #Bihar pic.twitter.com/EnAYsJEUNi
उधर, पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़ दिया। यहां मौजूद कुछ स्थानीय नेताओं ने भी बीच बचाव किया और भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद अक्षरा सिंह पुलिस बलों की मौजूदगी में गाड़ी में सवार होकर निकल गई।
इस घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए औरंगाबाद पुलिस लाइन से 40 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। सभी लोगों को यहां तैनात किया गया था। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।