6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे, और मजे से सोते रहे घर वाले, जानिए पुरी घटना

Digital media News
By -
0
6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे, और मजे से सोते रहे घर वाले, जानिए पुरी घटना

यह घटना बीते बुधवार की और अमेरिका के इंडियाना की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों माता-पिता को हिरासत में ले लिया। क्योंकि उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने बच्चे कि देखभाल सही से नहीं की थी। बच्चे के मां-पिता का नाम डेविड और एंजेल शोनाबाम है, जिनके ऊपर अब पुलिस जांच कर रही है। मां-बाप के साथ बच्चे की चाची चाची डेलनिया थुरमन को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है। बताया गया एक सुबह डेविड और एंजेल शोनाबाम जब अपने बेटे से मिलने गए तो सदमे में आ गए। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे का लगातार खून बह रहा था। पता चला बच्चे को चूहों ने 50 से ज्यादा बार काटा और उन्होंने न सिर्फ उसे काटा बल्कि उसके शरीर को भी बुरी तरह से कुतर डाला था। जिल वजह से बच्चा खून से लथपथ हो गया था। बच्चे के गालों, नाक, माथे, पैरों, बाहों, जांघों, हाथों और पैर की उंगलियों पर खून बहने के साथ चूहे के काटने के कई निशान थे। पुलिस के मुताबिक, चूहों ने बच्चे का दाहिना हाथ कोहनी तक चबा डाला। उसकी कुछ उंगलियों में भी गंभीर चोटें आई। बाद में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसको खून भी चढ़ाया गया। लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया गया उस घर में पहले भी इस तरह के घटना सामने आ चुके है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)