नवीन कुमार के नाम हुआ रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी की भारत के मार्शल आर्टिस्ट नवीन कुमार ने 1 मिनट में 273 अखरोट तोड़ने में कीर्तीमान हासिल कर लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल पर लाइन से अखरोट सजा कर रखे गए हैं और टाइम शूरू होते ही नवीन अखरोट तोड़ना शुरू करते हैं। वो लगातार तेजी के साथ एक के बाद एक अखरोट तोड़ते जाते हैं और ऐसा करते हुए उन्होंने अपने नाम पर ये इतिहास दर्ज़ कराया।
New record: The most walnuts cracked with the head in one minute - 273 achieved by Naveen Kumar S 🇮🇳 pic.twitter.com/dUHBuM0jQj
— Guinness World Records (@GWR) August 4, 2023
पहले किसके पास था ये रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इससे पहले 254 अखरोट को तोड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मुहम्मद राशिद के पास था। राशिद ने सबसे पहले 2014 में 150 अखरोट तोड़ने का इतिहास बनाया था। इसके बाद 2016 में अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर 181 अखरोट का नया कीर्तीमान हासिल किया था।
किसके पास कौन सा रिकॉर्ड
1. साल 2022 में प्रभाकर रेड्डी ने अपने हाथ से सबसे ज्यादा अखरोट तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने एक मिनट में 303 अखरोट तोड़कर कार्तीमान हासिल किया।
2. एक मिनट में कोहनी से सबसे अधिक अखरोट तोड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया गया है। ये रिकॉर्ड मुहम्मद राशिद ने 2021 में 315 अखरोट को तोड़कर बनाया था।
3. इसके साथ ही साल 2023 में इटली के एमेडियो ग्रिको ने एक मिनट में दांतों से 30 अखरोट तोड़कर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज़ कराया।