Patna: नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ठगे, पैसे मांगने पर, घर पर चढ़कर चलाई गोलियां...

Digital media News
By -
2 minute read
0
Patna: नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ठगे, पैसे मांगने पर, घर पर चढ़कर चलाई गोलियां...  पटना से सटे मसौढ़ी थाना के पचपनपर गांव के अरविंद कुमार के घर पर चढ़कर उसके चचेरे भाई विनोद प्रसाद व उसके पुत्र हिमांशु कुमार ने बीते बुधवार की रात अरविंद कुमार को जान से मारने की नीयत से उसपर फायरिंग की। हालांकि इसमें अरविंद कुमार बाल बाल बच गया। जाते समय केस करने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

इस संबंध में अरविंद कुमार ने अपने चचेरे भाई विनोद प्रसाद और उसके पुत्र हिमांशु कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना का कारण अरविंद कुमार के साला रविश कुमार द्वारा कुछ साल पूर्व नौकरी के लिए विनोद प्रसाद को डेढ़ लाख रूपये देना और नौकरी नहीं लगने पर अरविंद कुमार द्वारा विनोद प्रसाद से दी गई रकम को वापस मांगने को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है। 

आरोप है कि बीते बुधवार की रात आरोपित पिता पुत्र पिस्‍तौल लेकर अरविंद कुमार के घर पर चढ़ आएं और गाली गलौज करने लगे।अरविंद कुमार द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपितों ने उसपर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में अरविंद कुमार बाल बाल बच गए। आरोप यह भी है कि लौटते समय आरोपितों ने केस करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। 

घटना के कारण की बाबत बताया जाता है कि नौकरी दिलाने के नाम पर विनोद प्रसाद ने अरविंद के साला रविश से डेढ़ लाख रूपये लिया था। लेकिन नौकरी नहीं दिलाने पर अरविंद ने विनोद से ली गई रकम लौटा देने को कहा।इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसे लेकर आरोपित अरविंद को जान से मारने की धमकी देता है और फायरिंग करता है। आरोप यह भी है कि इसके लिए वह शूटर की तलाश कर रहा है और पूरे परिवार को खत्‍म कर देने की साजिश रच रहा है। अरविंद ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)