Iran: ईरान में 2 आतंकियों को सड़क पर दे दी गई फांसी, ISIS की मदद से मस्जिद में किया था हमला, जिसमें 13 लोगों की हुई थी मौत...

Digital media News
By -
1 minute read
0
Iran: ईरान में 2 आतंकियों को सड़क पर दे दी गई फांसी, ISIS की मदद से मस्जिद में किया था हमला, जिसमें 13 लोगों की हुई थी मौत...

 July 8 2023

ईरान में एक मस्जिद पर हमला करने वाले 2 आतंकियों को शनिवार को फांसी दे दी गई। इन दोनों को बीते साल अक्टूबर में ईरान के दक्षिणी शहर शिराज में एक शिया मस्जिद में हमला करने का दोषी पाया गया था।

इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस संगठन ने ली थी। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। शनिवार को हमला करने वाली जगह के पास ही दोषियों को फांसी दी गई।

सुनवाई के दौरान आरोपियों ने कबूल किया था कि वो अफगानिस्तान में आतंकी संगठन ISIS के संपर्क में थे। उन्होंने मस्जिद पर हमला करने में आतंकियों की मदद की थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों का नाम मोहम्मद रमेज रशीदी और नईम हशेम घोटाली है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)