Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान में 10वीं के नतीजे हुए जारी, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट...

Digital media News
By -
0

Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान में 10वीं के नतीजे हुए जारी, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट...

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती ज़ाहिदा खान जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.inऔर rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया। राज्य भर में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी।


लड़कियों का रहा दबदबा

इस साल 10 लाख 66 हजार 300 उम्मीदवारों ने माध्यमिक और व्यावसायिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस साल 91.31 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं तो वहीं लड़के सिर्फ 89.78 फीसदी ही पास हो सके हैं। लड़कियों की बात करें तो 212253 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। 171895 दूसरा और 56335 ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 125 पास डिविजन है। लड़कों की बात करें तो 209495 ने पहले स्थान हासिल किया है। 205450 दूसरा, 86589 तीसरा और 218 पास हैं।


ऐसे चेक करें

चरण 1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3. नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण - रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें

चरण 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

चरण 5: अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

Source: digital media

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)