भारत-नेपाल सीमा पर तीन नेपाली और एक अफ्रीकन नागरिक सहित चार लोग गिरफ्तार, SSB जवानों ने शक के आधार पर पकड़ा...

Digital media News
By -
1 minute read
0

भारत-नेपाल सीमा पर तीन नेपाली और एक अफ्रीकन नागरिक सहित चार लोग गिरफ्तार, SSB जवानों ने शक के आधार पर पकड़ा...

 पटना: भारत नेपाल सीमा पर पहरा दे रहे SSB जवानों ने बॉर्डर से नाईजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ 3 नेपाली लोगों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए नाईजीरियन व्यक्ति का नाम अगस्टीन चिनेदु नवओदु (25) है। वह नाईजीरिया के सिलवेस्टी नवओदु ओबोलो आईएमओ का रहने वाला है। उसने अपने आप को इस्कॉन ट्रस्ट से जुड़ा हुआ बताया है। SSB ने उनसे पूछताछ के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नाईजीरियन नागरिक को नेपाल में घुसाने की कोशिश करने वाले 3 नेपाली नागरिकों की शिनाख्त हो गई है। इनमें शामिल जीवछ साह नेपाल के धनुषा जिला का रहने वाला है। जबकि विजय कुमार यादव और डा. जगदीश अधिकारी नेपाल के महोतरी जिला का निवासी है। उक्त चारों के पास से SSB जवानों को दैनिक इस्तेमाल की सामग्री तथा दर्द निवारक दवाएं मिली है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या ये सब इन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

पकड़े गए नाईजीरियन शख्स के पास से भारत में आने-जाने का कोई वैध दस्तावेज जैसे पासपोर्ट,वीजा आदि नहीं मिला है। उसके पास से बरामद दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। उसके पास से 22,880 रुपया भारतीय करेंसी और 13,405 रुपया नेपाली करेंसी भी मिले हैं। नेपाली नागरिकों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नाईजीरियन व्यक्ति इस्कॉन ट्रस्ट मंदिर से संबंधित है। वह चिन्तामणी गोस्वामी महाराज के नाम से प्रवचन करता है। गिरफ्तार तीनों नेपाली नागरिकों ने खुद को उसका अनुयायी कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)