Pilibhit Murder: छेड़छाड़ के विरोध में की गई थी किसान की हत्या, झोपड़ी में जमीन पर पड़ी मिली थी लाश...
पीलीभीत, रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ के विरोध में चार आरोपितों ने लोहे की राड और सूजा मारकर किसान की हत्या की थी। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे आला कत्ल बरामद करते हुए वारदात का खुलासा कर जेल भेज दिया। हजारा थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुरी निवासी किसान हरदेव सिंह 14 मई को एक महिला रिश्तेदार के साथ शारदा की तलहटी में बनी झोपड़ी में गया था। 15 मई की सुबह हरदेव का रक्त रंजित शव झोपड़ी में चारपाई के पास जमीन पर पड़ा मिला था। उसके दोनों हाथ, टांग आरोपितों ने बेरहमी से पिटाई कर तोड़ दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ की जा रही थी।किसान के सामने महिला रिश्तेदार से छेड़छाड़
इंस्पेक्टर हजारा मनोज कुमार मिश्र ने बताया सूचना पर हत्या आरोपितों को शुक्रवार को टाटरगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जसविंदर सिंह निवासी अकबरपुर कीरतपुर थाना माधोटांडा, मक्खन सिंह, जंगी सिंह और कुलवंत सिंह निवासी भगवानपुरी बताया। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह चारो शराब के नशे में हरदेव के खेत में बने टीनशेड में गए थे। हरदेव महिला रिश्तेदार के साथ वहां मौजूद था। चारों महिला से छेड़छाड़ करने लगे।
हरदेव ने इसका विरोध किया। इस दौरान महिला चली गई। टीनशेड में रखे बांका, लोहे की राड, सुम्भा, लकड़ी से हरदेव के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिए गए है। चारों आरोपितों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।
मवेशियों का नहीं लगा पता
हरदेव ने खेत में तीन मवेशी भी पाल रखे थे। हत्या होने के बाद से तीनों मवेशी गायब हैं जिनका कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस को गायब पशुओं की बरामदगी के लिए मृतक के स्वजन ने कहा लेकिन पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किए। source: digital media
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ