IPL 2023 Awards: चेन्नई ने 5 विकेट से गुजरात को हराकर रच दिया इतिहास,जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड
TATA IPl 2023, IPL 2023 Awards List: 52 दिन, 12 अलग-अलग वेन्यू और 74 मुकाबलों के रोमांच पर सोमवार को पूर्णविराम लग गया। बारिश के कारण आईपीएल के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे पर खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने चैम्पियन वाला खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई ने एक बार इतिहास रच दिया। चेन्नई का यह आईपीएल का पांचवां खिताब है। टीम ने यह कारनामा कर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। खिताबी मुकाबला के बाद आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला।इस प्रकार है अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट
चैम्पियन- चेन्नई सुपर किंग्स
रनरअप- गुजरात टाइटंस
तीसरे स्थान पर - मुंबई इंडियंस
चौथे स्थान पर - लखनऊ सुपर जायंट्स
ऑरेंज कैप- शुभमन गिल (890 रन)
पर्पल कैप - मोहम्मद शमी (28 विकेट)
आईपीएल एर्मजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - यशस्वी जायसवाल
फेयर प्ले अवॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स
इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द टूर्नामेंट- ग्लेन मैक्सवेल
गेमचेंजर ऑफ द सीजन- शुभमन गिल
मोस्ट वेल्यूएबल एसेस्ट ऑफ द सीजन- शुभमन गिल
सबसे ज्यादा चौके - शुभमन गिल (85 चौके)
सबसे ज्यादा छक्के- फाफ डु प्लेसिस (36 छक्के)
लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन- फाफ डु प्लेसीस (115 मीटर)
कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड- राशिद खान
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड - ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम
अंपायर- नितिन मेनन
खिताबी मुकाबले का अवॉर्ड
स्ट्राइकर ऑफ द मैच- अजिंक्य रहाणे
गेमचेंजर ऑफ द मैच- साई किशोर
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
सबसे ज्यादा चौके - साई सुदर्शन
सबसे लंबा छक्का- साई सुदर्शन
एक्टिव कैच ऑफ द मैच- एमएस धोनी
प्लेयर ऑफ द मैच- डेवोन कॉन्वे
साई सुदर्शन जीत के बाद क्या बोले
सुदर्शन ने मैच के बाद कहा, 'मैंने पिछले मैच में बहुत अधिक दबाव महसूस किया। मुझे इस बात का अहसास हुआ कि अधिक धैर्य दिखाना कहीं बेहतर है और मुझमें बहुत बेहतर करने की क्षमता है। मैं इस मैच में कहीं अधिक धैर्य के साथ खेला।' 21 साल के सुदर्शन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर दो में 43 रन के स्कोर पर रिटायर्ड आउट होना 'व्यक्तिगत रूप से चिंताजनक' था, लेकिन उन्हें पता था कि यह टीम का फैसला था।
(भाषा इनपुट के साथ)