viral Video : नागिन डांस हुआ पुराना, मार्केट में आया नया डांस, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी...

Digital media News
By -
1 minute read
0

नई दिल्ली। शादी हो या कोई और पार्टी फंक्शन डांस के बिना अधूरा सा लगता है। यूं तो शादियों में कई लोग तरह-तरह के डांस मूव्स कर लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं और कुछ अपने डांस से लोगों का हंसा-हंसा कर बुरा हाल कर देते हैं। आपने शादियों में अब तक नागिन डांस से लेकर कई अतरंगी डांस देखे होंगे। जिनके वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आ जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा ही डांस के बारे में बताने जा रहे है जिसको आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह डांस इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक बंदा गुटखा डांस कर रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धमाल मचा रखा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का बलखाते हुए गुटखा मुंह में रखकर चबाते हुए बड़ा ही अतरंगी डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के दौरान बहुत से लड़के डांस कर रहे है। इसी दौरान एक लड़के पर कैमरे की नजरें जाकर थम जाती हैं। वीडियो में देखेंगे कि लड़का खाने के लिए गुटखा बना रहा है। वीडियो में आगे लड़का हाथ की हथेली पर गुटखा रखते हुए बनाते नजर आ रहा है। जिसके बाद वो इसे मुंह में रखकर सबके बीच डांस करने लगता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @butterfly__mahi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो को देख लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि गुटखा सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और ये जानलेवा भी साबित हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)