Viral Video: खतरनाक कोबरा को पकड़ रहा था शख्स, तभी नागराज ने दिखाया रौद्र रूप, देखें वीडियो

Digital media News
By -
2 minute read
0

सांप बहुत खतरनाक जीव होता है। जब सांप किसी के सामने आता है तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। बता दें कि कुछ सांप तो बहुत बड़े और खतरनाक होते हैं। कोबरा प्रजाति के सांप भी इनमें शामिल है। कोबरा अगर किसी इंसान को काट ले तो थोड़ी ही देर में उस शख्स की मौत हो जाती है। सोशल मीडिया पर कोबरा के बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से बहुत से वीडियो सांपों को रेस्क्यू करने वाले भी होते हैं। हालांकि कई बार रेस्क्यू करने के दौरान सांप अटैक भी कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांप को पकड़ रहा था शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक और विशालकाय कोबरा किसी घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। वहीं वीडियो में एक शख्स भी नजर आ रहा है जो सांप को पकड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स उस खतरनाक सांप की पूंछ पकड़कर उसे काबू में करने कोशिश करता है लेकिन उसे पता नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है।

सांप ने दिखाया रौद्र रूप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ में एक लकड़ी और एक सांप पकड़ने का यंत्र भी है। वह उस यंत्र से सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करता है लेकिन तभी नागराज को गुस्सा आ जाता है और वह अपना रौद्र रूप दिखाता है। पूंछ पकड़ते ही कोबरा फन फैलाकर पलटवार करने के लिए बाहर आता है। सांप का ऐसा रूप देखकर शख्स घबरा जाता है और उसके हाथ से लकड़ी छूट जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा कितना विशालकाय और खतरनाक लग रहा है।

वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,Never dare touch my tail again! यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 945.2K views मिल चुके हैं। बहुत से लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)