Tripura Crime: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के घर के बाहर पुजारियों पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़...

Digital media News
By -
2 minute read
0

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पुजारियों पर हमला किया। यह घटना उस समय हुई, जब पुजारियों का एक समूह देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में यज्ञ कराने के लिए आए थे।

खबरों के मुताबिक, हमलावरों ने पुजारियों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया, जिसके बाद हमलावर भाग गए।

Human Sacrifice Case: केरल हाईकोर्ट ने मानव बलि मामले में आरोपी महिला की जमानत याचिका की खारिज

भीड़ ने किया हमला

नशे में धुत शख्स ने Air India की फ्लाइट में महिला पर की पेशाब, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

जितेंद्र कौशिक, जिनका वाहन हमले में क्षतिग्रस्त हो गया, ने बताया, "मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था।अचानक एक भीड़ आई और उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की।

तेलंगाना के मंडामारी टोल प्लाजा पर BRS विधायक ने कर्मचारी को पीटा, घटना का वीडियो वायरल

हमलावरों ने दुकान में लगाई आग

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।

Tamil Nadu: सरकारी बस की चपेट में आने से सफाई कर्मचारी दंपति की मौत, बस चालक ने किया आत्मसमर्पण

15 मई 2022 को देब की जगह साहा बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

बता दें, बिप्लब कुमार देब इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। उनकी जगह माणिक साहा को 15 मई 2022 को त्रिपुरा का मुख्मयंत्री नियुक्त किया गया है। देब अप्रैल 2028 तक राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे।

Covid Update: देश में कोरोना से राहत, 24 घंटे में मिले 175 नए केस; जानिए पॉजिटिविटी रेट

Fact Check : Jio कंपनी नहीं दे रही है 10 हजार तक का इनाम, फर्जी लिंक पर न करें क्लिक

Source: digital media



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)