Rahul Gandhi को आचार्य सत्येंद्र दास ने दी शुभकामनाएं
सोमवार (2 जनवरी) को राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थीं। मुख्य पुजारी ने इस पत्र लिखा लिखा था कि आपकी देश जोड़ने की यात्रा पूर्ण हो, आप जिस लक्ष्य को लेकर इस यात्रा में चल रहे हों वो पूरा हो, आप देश हित में जो भी काम कर रहे हों वो सफल हो। उन्होंने आगे लिखा कि हमारी आपको ये मंगलकामना है कि आपकी यात्रा सफलता पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।
30 January को पूरी होगी Bharat Jodo Yatra
कांग्रेस ने 7 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू की थी भारत जोड़ो यात्रा। ये यात्रा 30 जनवरी को कश्मीर पहुंचने के बाद पूरी होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर यात्रा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की ओर चल पड़ी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और वहीं पर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया जाएगा।
क्या Congress Leaders के दबाव में सत्येंद्र दास ने दिया यात्रा को समर्थन?
वहीं इस मामले में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बयान भी आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सत्येंद्र दास ने बताया कि उन्हें कुछ कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी वजहों से मैं इसमें शामिल नहीं हो सका। जिसके बाद उन्होंने मुझे भारत जोड़ो यात्रा की शुभकामनाएं देने के लिए कहा तो मैंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी सफलता की कामना की।
Akhilesh Yadav ने यात्रा में निमंत्रण के लिए Rahul Gandhi को दिया धन्यवाद
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने से पहले राहुल गांधी के निमंत्रण पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। अखिलेश यादव ने इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा की मुहीम को सफल बनाने के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। इसके अलावा यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ