Viral Video: खतरनाक सांप को जिंदा ही नूडल्स की तरह चट कर गई बत्तख, देखिए कैसे शिकारी बन गया शिकार देखें वीडियो...

Digital media News
By -
2 minute read
0

सांप दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल हैं। सांप अगर सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार तो सांप अपने से बड़े जानवरों पर भी हमला बोल देते हैं। हालांकि कई बार शिकारी भी खुद शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिसमें शिकार करने वाला जीव ही शिकार बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप, एक बत्तख का शिकार करने आया था लेकिन नागराज के साथ कुछ ऐसा हुआ कि देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

बत्तख का शिकार करने आया था सांप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पानी वाला सांप बत्तख का शिकार करने चला था। बता दें कि बत्तख को वैसे तो बहुत ही शांत जीव माना जाता है, लेकिन सांप को पास आता देख उसने जो किया, उसे देख सब हैरान रह गए। किसी ने सोचा नहीं था कि सांप का दांव इस कदर उल्टा पड़ेगा कि उसकी जान ही चली जाएगी।

बत्तख ने पकड़ ली सांप की पूंछ
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी में एक बत्तख आराम से खड़ी है। तभी वहां पर एक सांप आता है। शुरू में तो बत्तख शांत रही, लेकिन सांप के आक्रामक होने से पहले ही बत्तख ने उस हमला कर दिया। उससे बचने के लिए सांप भागा, लेकिन सांप की पूंछ बत्तख की पकड़ में आ गई थी। वहां मौजूद कुछ लोग इस वीडियो को फिल्माते रहे। हालांकि यह वीडियो कहां का है यह पता नहीं चला है।

नूडल्स की तरह निगल गई सांप को
यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इसे Ashutosh Tiwari नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बत्तख बड़े चाव से नूडल्स की तरह सांप को निगल रहा है। सांप को खाने की शुरुआत डक ने उसकी पूंछ से की और आखिर में उसके मुँह को झट से चबा गया। बत्तख ने सांप को अपनी चोंच से दबाकर उठा लिया। इसके बाद धीरे धीरे उसे मुंह के भीतर खिंचती चली गई। हालांकि सांप ने बत्तख के चंगुल से बचने की खूब कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।

बत्तख होती है सर्वभक्षी
आपको बता दें कि बत्तख सर्वभक्षी होती है। ये छोटी मछलियों, छोटे जीवों आदि को भी खाते हैं। इसके अलावा ये पानी में उगने वाली छोटी घासों को भी आराम से खा लेते हैं। वैसे तो सांप का जहर सभी जीवों के लिए खतरनाक होता है, लेकिन पानी में रहने वाले ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते। ऐसे में बत्तख उनको भी आसानी से अपना शिकार बना लेती है।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)