Viral Video: सड़क नियमों का पालन न करना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Digital media News
By -
0

Viral सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो उन लोगों के लिए है, जो जल्दी में यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। उनके पास व्यर्थ के लिए पर्याप्त समय रहता है, लेकिन ड्राइविंग के दौरान उन्हें बड़ी जल्दी रहती है। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो सिग्नल पार करते समय पैदल पार पथ नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके लिए सरकार की तरफ से यातायात को सुगम बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इसमें ट्रैफिक सिग्नल पर अत्याधुनिक यंत्रों को लगाया गया है। इन यंत्रों का कार्य यातायात को सुगम बनाना है। इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का किसी सिग्नल के पास खड़ा है। तभी एक गाड़ी आती है। उस समय सिग्नल के आगे ऑटो बेरिकेड लग जाता है।

यह संकेत देता है कि पैदल चलने वाले रुक जाए। गाड़ी को जाने दें। बेरिकेड लगा है। उसी समय वह लड़का बेरिकेड को लांघ कर पार करना चाहता है। सिग्नल के साथ एक यंत्र भी लगा है। इसमें सबसे टॉप पर मुक्का बंधा है। जब वह लड़का बेरिकेड पर चढ़ता है। उसी समय वह मुक्का ऑटो मोड में एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वह लड़के को एक जोरदार पंच मारता है। यह देख लड़का अवाक हो जाता है। उसे अपनी गलती का अहसास होता है। वह रुक जाता है। इसके बाद सिग्नल होने का इंतजार करता है।

इस वीडियो को Great Videos ने शेयर की है

इस वीडियो को Great Videos ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 10 हज़ार बार देखा गया है और 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर आधुनिक तकनीक की जमकर तारीफ की है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)