राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
Source: digital media
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ