उन्होंने बताया कि साइकिल से भ्रमण करने के पीछे उनका मकसद भारत और यहां के लोगों को ज्यादा करीब से जानने का है। पेडलर ने बताया कि बीस साल पहले उनके माता-पिता भारत भ्रमण पर आए थे। उन्होंने भारत के बारे में बहुत सारी बातें बताईं। उसके बाद से ही उनकी भी भारत को जानने और समझने की जिज्ञासा बढ़ी। वह अक्तूबर में भारत आए थे। अब तक तमाम प्रमुख जगहों पर साइकिल से भ्रमण कर चुके हैं। भारत काफी विशाल देश है। यहां के लोग अच्छे हैं। जर्मन दंपती ने बताया कि उनको यहां का भोजन काफी पसंद आया। खासकर चटपटे व्यंजन बेहद अच्छे लगे। यहां के समोसे की तो वह लगातार तारीफ करते रहे।
अब तक के भ्रमण के दौरान उनको भारत के अलग-अलग राज्यों में विविधता में एकता देखने को मिली है। उन्होंने कई पर्यटन और धर्म स्थलों को भी देखा है। साइकिल से ही वह नेपाल जाएंगे। नेपाल से वापसी के बाद भारत के अन्य हिस्सों में भी घूमने की योजना है। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत को काफी जान और समझ चुके हैं। भारत महान और विशाल देश है। ऐसी ही काम की खब़र देश-दुनिया की ताजातरीन खब़रें और वायरल वीडियो के लिए फॉलो करें 👉Digital Media पेज को