ये विडियो उनके लिए जो दलाल आज दिन भर नंग नाच कर रहे थे
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) December 13, 2022
ये मोदी का भारत है और ये भारत की सेना है
चीनियों की कुटाई, पिटाई, धुलाई का ये विडियो : pic.twitter.com/ZZdjVRejF5
चीनी सेना पीछे हटी
वीडियो में दिख रहा है कि शोर-शराबे व झड़प के बाद चीनी सैनिक धीरे-धीरे पीछे हटते हैं और वह भाग खड़े होते हैं। वीडियो में कुछ भारतीय सैनिक चीनियों पर पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। हालांकि उनके पीछे हटने के बाद भारतीय सेना का अधिकारी जवानों को पत्थर फेंकने से रुकने और शांत रहने के लिए बोलता सुनाई दे रहा है।
तीन टुकड़ियां थीं मौजूद
बता दें अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चीनी सेना (पीएलए) भारतीय सेना की तीन इकाइयों के साथ भिड़ी थीं। 9 दिसंबर को झड़प के दौरान इन पैदल सेना रेजिमेंटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चीनी सेना के नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के प्रयास को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर के साथ जो वीडियो दिखाया गया है, वह सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, ये पोस्ट उसी पर आधारित है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में digital media इसकी पुष्टि नहीं करता।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ