Afghanistan: video, विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर लगे बैन के विरोध में सड़कों पर उतरीं लड़कियां, रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल, देखें Video

Digital media News
By -
2 minute read
0

अफगानिस्तान: विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर लगे बैन के विरोध में सड़कों पर उतरीं लड़कियां, रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल, देखें वीडियो काबुल:अफगानिस्तान की महिलाओं ने विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर रोक के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया है। ऐसे में राजधानी काबुल समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों के बाहर शनिवार को खूब विरोध प्रदर्शन हुआ है।

ऐसे में तालिबान के सुरक्षा बलों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की है और उन पर कैनन भी चलाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तालिबानी सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कैनन से पानी का बौछार करते हुए देखा गया है।

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लड़कियां एक जगह पर खड़ी और दूर से उन पर वाटर कैनन चलाया जा रहा है। घटनास्थल में भारी तादात में लड़कियां खड़ी और विरोध कर रही है, इस बीच सामने से आ रही एक लड़की पर तालिबानी सुरक्षा बलों द्वारा पानी का बौछारा मारते हुए देखा गया है।

 

इसके बाद वीडियो के अगले हिस्से में लड़कियों को नारे लगाते हुए भी देखा गया है। ये लड़कियां दूर खड़ी होकर अपना विरोध दर्ज कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक कक्षा में कुछ लड़कियों को रोते हुए भी देखा गया था। ये लड़कियां विश्वविद्यालय में लगे इनकी पढ़ाई के बैन पर रो रही थी।

करीब 150 से भी ज्यादा महिलाएं कर रही थी विरोध- प्रदर्शन में शामिल महिला

इन महिलाओं ने काबुल सहित प्रमुख शहरों में विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की है। ऐसे में उन्हें काबू करने के लिए तालिबानी सुरक्षा बलों ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और उन पर पानी बौछार किया है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी शहर हेरात में शनिवार को दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने विरोध करने के लिए प्रांतीय गवर्नर के घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी और उन पर वॉटर कैनन का बौछार किया है।

यही नहीं प्रदर्शन में शामिल महिला मरियम ने बताया कि इस प्रदर्शन में करीब 150 से भी ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था। उनके अनुसार, ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोने से आई थी। ऐसे में उनके प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने महिलाओं से मारपीट भी की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)