इस दौरान गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, तेलुगु स्टार कोनिडेला चिरंजीवी, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम फातिमा बीवी और "बॉम्बे समाचार" के मालिक होर्मुसजी एन कामा भी उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल रहे.
लद्दाख के आध्यात्मिक नेता तोगदान रिनपोचे, तमिल अभिनेता दिवंगत "कैप्टन" विजयकांत (दोनों मरणोपरांत) और गुजराती समाचार पत्र "जन्मभूमि" के समूह संपादक और सीईओ कुंदन व्यास को भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 90 साल की वैजयंतीमाला बाली और 68 साल के चिरंजीवी को जहां पद्म विभूषण दिया गया, वहीं बीवी, कामा, राजगोपाल, विजयकांत, रिनपोचे और व्यास को पद्म भूषण दिया गया.
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार, तीन श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.
असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री प्रदान किया जाता है. पद्म भूषण पाने वालों में प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ अश्विन बालचंद मेहता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी शामिल हैं. पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में भारत की पहली महिला हाथी महावत पारबती बरुआ, जिन्हें "हस्ति कन्या" के नाम से जाना जाता है, तेलंगाना के मूर्तिकार वेलु आनंदचारी, त्रिपुरा की प्रख्यात बुनकर स्मृति रेखा चकमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के के चेल्लाम्मल, स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा जैसे गुमनाम नायक भी शामिल रहे.
पद्म विभूषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अदाकारा वैजयंतीमाला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (दिवंगत) एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया। मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन कामा को पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया। दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार मिला।
असम के गुवाहाटी की पार्वती बरुआ जो कि पहली महिला महावत हैं, उनको भी पद्मश्री सम्मान गया। अंडमान और निकोबार की किसान के. चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू, कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी और कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ