भीषण सड़क हादसा: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें पुरी घटना

Digital media News
By -
0
भीषण सड़क हादसा: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, जानें पुरी घटना

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी की फैमिली को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि एक सड़क हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत खराब बताई जा रही है।

जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना के अस्पताल में कराया भर्ती👇

रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी और और सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ये दोनों हादसे का शिकार हो गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पंकज के बहनोई और बहन का एक्सीडेंट कहां हुआ और उनकी बहन अभी किस हाल में है?

पंकज त्रिपाठी की बहन की हालत गंभीर

शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद राजेश और सरिता को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला और आनन-फानन में दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने राजेश को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं सरिता आईसीयू में एडमिट है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी।


इस सीरीज में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

बताते चलें कि पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पंकज के इस सीरीज के दोनों के पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया हैं। अब फैंस मिर्जापुर 3 के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि पंकज त्रिपाठी को हाल ही में फिल्म 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। इस मूवी में पंकज ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी। इससे पहले पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई थी, जिसे सभी ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना के अस्पताल में कराया भर्तीपटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है जहां मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत जेल में खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या आई है डॉक्टर ने उनकी जांच की है और उनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जेल में अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां आने के बाद डॉक्टरों ने जांच किया तो पेट को किडनी संबंधित बीमारी पाई गई इसके बाद उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्कूल रिकॉर्ड डॉक्टर ने कहा कि तीन दिन पहले विधायक अनंत सिंह की तबीयत खराब हो रही थी उसके बाद अब उन्हें अस्पताल लाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)