Holi 2024: होली के दिन कब से चलेगी दिल्ली मेट्रो? DMRC ने नई टाइमिंग को लेकर दिया अपडेट जानें नीचे 👇
अर्बाघ ने मजाक करते हुए कहा कि ट्विटर ने मुझ पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि मैं एक बॉट हूं, लेकिन फिर @X और @elonmusk ने मुझे बहाल कर दिया, क्योंकि मैं ऐसा हूं.
देखें पोस्ट-
वहीं एलन मस्क ने अर्बाघ के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए इसे न्यरालिंक टेलीपैथी डिवाइस का उपयोग करके, केवल सोच कर बनाई गई पहली पोस्ट के रूप में बताया और उन्होंने इसकी सराहना की.
एलन मस्क ने की सराहना
इससे पहले न्यूरालिंक कॉर्प ने एक अपडेट को लाइव-स्ट्रीम किया था, जिसमें नोलैंड अर्बाघ को अपने दिमाग का उपयोग करके वीडियो गेम और ऑनलाइन शतरंज खेलते हुए दिखाया गया था. लाइव स्ट्रीम में अर्बाघ ने किसी भी भौतिक उपकरण का उपयोग किए बिना कंप्यूटर पर कर्सर घुमाया. उन्होंने बताया कि वह बस कल्पना करते हैं कि कर्सर वहां जा रहा है, जहां वह उसे ले जाना चाहता है और ऐसा होता है.
उन्होंने गेम सिविलाइज़ेशन VI का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने वह गेम खेलना छोड़ दिया था, लेकिन आप सभी (न्यूरालिंक) ने मुझे फिर से ऐसा करने की क्षमता दी और मैं लगातार 8 घंटे तक खेला. चमत्कार! दिमाग में लगे न्यूरालिंक चिप से लकवाग्रस्त शख्स ने खेला शतरंज, VIDEO देख चौंक जाएंगे आप
29 वर्षीय अर्बाघ ने कहा कि आठ साल पहले एक ‘अजीब गोताखोरी दुर्घटना’ में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी. साल 2016 में जब वह बच्चों के लिए समर कैंप काउंसलर के रूप में काम कर रहे थे, तब उनके साथ यह दुर्घटना हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी में न्यूरालिंक प्रक्रिया के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जो सुचारू रूप से चली. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी को परिष्कृत करने के लिए अभी भी काम किया जाना बाकी है.
गौरतलब है कि न्यूरालिंक एलन मस्क द्वारा स्थापित एक ब्रेन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप है, जिसका प्रत्यारोपण मरीज को अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर को नियंत्रित करने की अनुमति देता है. मस्क ने कहा है कि कंपनी उन मरीजों के साथ काम शुरू करेगी, जिनकी शारीरिक सीमाएं सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड की हानि या क्वाड्रिप्लेजिया जैसी गंभीर हैं. कंपनी का लक्ष्य जटिल न्यूरोलॉजिकल स्थितियों से निपटने में मदद के लिए मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ना है.
Holi 2024: होली के दिन कब से चलेगी दिल्ली मेट्रो? DMRC ने नई टाइमिंग को लेकर दिया अपडेट👇
Holi Delhi Metro Timing दिल्ली मेट्रो 25 मार्च को होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक नहीं चलेगी। इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी है। डीएमआरसी ने कहा कि होली त्योहार के दिन यानी 25 मार्च (सोमवार) रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 230 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Holi Delhi Metro Timing : होली के दिन यानी 25 मार्च दिन सोमवार को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है।
25 मार्च को होली के दिन सुबह दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आवाजाही बंद रहेगी। नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे शुरू होगी, जबकि डीएमआरसी की मेट्रो सेवाएं दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी।
वहीं, डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि होली पर 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक डीटीसी की बस सेवा भी स्थगित रहेगी। इसके बाद शाम की पाली में सीएनजी व इलेक्ट्रिक डिपो की बसों के कुल एक्टिव फ्लीट की 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतरेंगी।
क्या है नई टाइमिंग?
डीएमआरसी ने बताया कि होली के अवसर पर यानी 25 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि, मेट्रो सेवाएं सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक निलंबित रहेंगी और उसके बाद ही उपलब्ध होंगी।
आइटीओ व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन खुले
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को बंद रहे आइटीओ व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे खुल गए। इससे दोनों स्टेशनों से यात्रियों का आवागमन शुरू हो सका।
यात्रियों को राहत मिली है। शुक्रवार को आइटीओ मेट्रो स्टेशन सुबह आठ बजे से पूरे दिन बंद रहा था। इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन भी दोपहर करीब 2:45 बजे के बाद बंद हो गया था। दोनों स्टेशनों से यात्रियों का आवागमन बंद था। (राब्यू)
होली के चलते 25 मार्च को दो बजे तक बंद रहेंगी बसें
होली (दुलहैंडी यानी रंग वाले दिन) पर 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा स्थगित रहेगी।इसके बाद शाम की पाली में यात्रियों की कमी को देखते हुए सीएनजी व इलेक्ट्रिक डिपो की बसों के कुल एक्टिव फ्लीट की 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतरेंगी।
डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि होली (होलिका दहन) का पर्व दिनांक 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, इस दिन रविवार होने के कारण सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों की आउट शैडिंग में कोई बदलाव नही किया गया है।उन्होंने बताया कि बस रूट संबंधित या अन्य किसी भी जानकारी के लिए कृपया डीटीसी काल सेंटर में दूरभाष संख्या 011-41400400 एवं 1800118181 पर संपर्क कर सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ