Miss World 2024: भारत की ओर से सिनि शेट्टी, जानें कौन है सिनि शेट्टी

Digital media News
By -
1 minute read
0
Miss World 2024: भारत की ओर से सिनि शेट्टी, जानें कौन है सिनि शेट्टी

भारत में 9 मार्च 2024 को 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होने वाली है. यह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी. पिछले साल 13 फरवरी को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले ने घोषणा की थी कि प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात में होगी. हालांकि, जल्द ही निर्णय बदल दिया गया और जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर को प्रतियोगिता के स्थल के रूप में चुना गया. मिस वर्ल्ड 2021 की विनर पोलिश मॉडल कैरोलिना बिलावस्का नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाएंगी. इस साल प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत का प्रतिनिधित्व

करेंगी. आइए जानते हैं कि कौन हैं सिनी शेट्टी। सिनी शेट्टी का जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है. हालांकि, उनकी पैतृक जड़ें दक्षिणी राज्य कर्नाटक से संबंधित हैं.

सिनी शेट्टी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है. वह सीएफए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) भी रहीं. मॉडलिंग को करियर बनाने के बावजूद सिनी ने अपने जीवन में कुछ समय के लिए एक मार्केटिंग फर्म में भी काम किया. 14 साल की उम्र में सिनी ने भरतनाट्यम परफॉर्म किया था. सिनी पढ़ाई के साथ-साथ बचपन से ही डांस अकैडमी में रहीं. सिनी ने मीडिया को बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रेरित हैं. सिनी उनके खुले विचार से बेहद प्रभावित रहती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)